देश में कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच, कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,203 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस अवधि में 131 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 13,298 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,03,30,084 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना संक्रमण के मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे कोरोना के सक्रिय के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,84,182 रह गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में 16 जनवरी को शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में अब तक 16,15,504 को वैक्सीन दी जा चुकी है।