फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए क्या है जरूरी? चेतेश्वर पुजारा ने दिए सफलता के मंत्र

Mon, 09 Jun 2025 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुजारा लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्हें इस इंग्लैंड दौरे के लिए भी नहीं चुना गया है।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज को लेकर अपनी राय रखी है और बताया कि इंग्लैंड में जीत हासिल करने के लिए क्या जरूरी है। पुजारा लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्हें इस इंग्लैंड दौरे के लिए भी नहीं चुना गया है। 
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम 
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत हो जाएगी। भारत इस दौरे पर नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरा है। पहला टेस्ट हेडिंग्ले में होगा, जबकि दूसरा मैच दो जुलाई से एजबस्टन में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा और चौथा टेस्ट 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफोर्ड, जबकि पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। 

पुजारा ने तीन चीजों पर दिया जोर 
पुजारा ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, भारतीय टीम को जल्द ही परिस्थिति में ढलना होगा और उसके अनुसार ही खेलना होगा। मैं इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी और टीम की गतिशीलता को समझता हूं और मेरा मानना है कि अनुशासन, धैर्य और एक-दूसरे के प्रति समर्थन वहां सफलता हासिल करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभी खिलाड़ियों को योगदान देना होगा और चुनौती से पार पाना होगा। मुझे यकीन है कि ये दौरान प्रत्येक खिलाड़ी के विकास और उनकी सफलता और टीम के लिए अच्छा अवसर है। 
विज्ञापन

भारत ने शुरू किया अभ्यास 
भारतीय टीम ने इंग्लैंड पहुंचने के साथ ही टेस्ट सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर की अगुआई में भारतीय टीम शनिवार को इंग्लैंड पहुंची थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया की यह पहली द्विपक्षीय सीरीज है। भारतीय टीम रविवार को गंभीर की देखरेख में अभ्यास करती नजर आई थी। गंभीर पूरे सत्र के दौरान खिलाड़ियों पर नजर रखे रहे और उन्होंने कुछ खिलाड़ियों से बात भी की। भारत को टेस्ट सीरीज से पहले 13 से 16 जून तक बेकेनहैम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में इंट्रा स्क्वाड मैच खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें