फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा ने आखिरकार इंग्लैंड में ठोक दिया शतक

Fri, 26 Sep 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड में लगातार कई मैचों में असफल रहने के बाद भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में धीरे-धीरे फॉर्म में लौटने लगे हैं। पिछले मैच उन्होंने अपनी काउंटी टीम डर्बीशायर की जीत में 90 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन


इसके बाद लीचेस्टरशायर के खिलाफ मैच की पहली पारी में वह महज 6 रनों के निजी स्कोर पर अजीबोगरीब ढंग से यानी 'हैंडलेड द बॉल' आउट करार दे दिए गए। पुजारा ने अपनी पिछली पारी की नाकामी को धोते हुए दूसरी पारी में शानदार शतक ठोक दिया है।

पुजारा की शानदार बल्लेबाजी ने डर्बीशायर को लगातार दूसरे मैच में जीत दिलाई है। वह दोनों मैचों में अपनी दूसरी पारी में अविजित रहे थे। डर्बीशायर ने यह मैच 408 रनों से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा के प्रथम श्रेणी करियर का 27वां शतक

चेतेश्वर पुजारा (100) का यह शतक उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 27वां और काउंटी क्रिकेट में पहला शतक है। उन्होंने अपनी अविजित शतकीय पारी में 15 चौके के अलावा एक छक्‍का भी लगाया। पुजारा ने बेन स्लेटर (119) के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने वेस डर्स्टन (40) के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

डर्बीशायर के कप्तान वाएन मेडसन पुजारा के शतक का इंतजार कर रहे थे और उनका शतक लगते ही 3 विकेट पर 372 रन पर अपनी दूसरी पारी घोष‌ित कर दी। इससे लीचेस्टरशायर को जीत के लिए 522 रनों का लक्ष्य मिला।

लेकिन लीचेस्टरशायर की पूरी टीम महज 112 रन पर आउट हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें