फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा का कमाल, 55 गेंदों में बनाए ताबड़तोड़ 81 रन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2015-16 सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने धुआंधार पारी खेली। सोमवार को पुजारा ने सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ ग्रुप मैच में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों में यह कारनामा किया।
विज्ञापन


कोच्ची में हुए इस मैच में टॉस जीतकर जम्मू ने सौराष्ट्र को पहले खेलने के लिए बुलाया। जिसका पुजारा की टीम ने फायदा उठाया। सौराष्ट्र ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 157 रन बनाए। जबकि जवाब में जम्मू 18वें ओवर की पहली गेंद पर 84 रन पर सिमट गई।

जम्मू टीम के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छूने में भी कामयाब नहीं हो सके। पुजारा की आतिशी फिफ्टी के बाद गेंदबाजों ने जम्मू पर कहर बरसाया। गेंदबाजी में धमेंद्रेशिन जडेजा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए जबकि जयदेव को 2 सफलता मिली।
विज्ञापन


यूपी ने लगाई जीत की हैट्रिक

उत्तर प्रदेश ने अपने खिलाड़ियों के शानदार खेल की बदौलत सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। सोमवार को खेले गए ग्रुप डी मुकाबले में यूपी ने कर्नाटक को पांच विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत से यूपी को चार अंक मिले।

कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 160  रन बनाए। उत्तर प्रदेश ने 161 रनों के लक्ष्य पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट पर हासिल कर लिए। यूपी की ओर से ओपनर प्रशांत चोपड़ा (48) और समर्थ सिंह (22) ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोडे़।

एकलव्य द्विवेद्वी ने नाबाद 29 जबकि कप्तान सुरेश रैना ने 28 रन बनाए। उमंग शर्मा ने 13 रन का योगदान दिया जबकि अक्षदीप नाथ नौ रन बनाकर नाबाद रहे। पीयूष चावला ने सात रन बनाए। इससे पहले, कर्नाटक की ओर से ओपनर मोहम्मद ताहा ने 45 जबकि रॉबिन उथप्पा ने 25 रन बनाए। सीएम गौतम 24 रन पर नाबाद रहे। यूपी की ओर से पीयूष चावला ने 24 रन खर्च कर दो विकेट झटके।
विज्ञापन

एक गेंद रहते दिल्ली ने जीता मैदान

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के एक अन्य मुकाबले में गौतम गंभीर की कप्‍तानी में दिल्ली ने विपक्षी टीम मध्यप्रदेश के खिलाफ एक गेंद रहते रोमांचक जीत दर्ज की। एमपी के 156 रनों के जवाब में दिल्ली ने 160 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से सरंग रावत ने इस मैच के साथ क्रिकेट में डेब्यू किया। हालांकि वह महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर फेंककर 30 रन लुटाए और एक सफलता हासिल की।

दिल्ली की ओर से सर्वाधिक कप्तान गौतम गंभीर ने 38 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें