फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम की गेंदबाजी पर जताई चिंता, बोले- 20 विकेट लेने की क्षमता ज्यादा नहीं

Mon, 23 Dec 2024 05:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत अभी तक गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर रहा है। उन्होंने लाल और पिंक गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है। पुजारा ने इस बारे में राय रखी कि किस तरह अश्विन के जाने से टीम को गेंदबाजी विभाग में रणनीति बदलने की जरूरत है। 
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम की गेंदबाजों को लेकर चिंता जताई है। पुजारा का कहना है कि टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान नियंत्रित गेंदबाजी आक्रमण में चुनौती का सामना करना पड़ा है, विशेष रूप से रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के बाद स्पिन विभाग प्रभावित होगा। मालूम हो कि अश्विन ने तीसरे टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन

भारत अभी तक गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर रहा है। उन्होंने लाल और पिंक गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है। पुजारा ने इस बारे में राय रखी कि किस तरह अश्विन के जाने से टीम को गेंदबाजी विभाग में रणनीति बदलने की जरूरत है। 

टीम संयोजन को लेकर चिंतित हैं पुजारा 
पुजारा ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, मेरा सबसे बड़ा सवाल और थोड़ी चिंता का कारण यह है कि भारतीय गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिख रही है। बल्लेबाजी थोड़ी बेहतर है भले ही चोटी के पांच बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं लेकिन मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज जैसे कि रवींद्र जडेजा और नीतीश रेड्डी तथा यहां तक कि बुमराह और आकाशदीप भी बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं। अब जबकि गेंदबाजी कमजोर है तो फिर टीम संयोजन क्या होगा। यह सबसे बड़ा सवाल है क्योंकि आप नीतीश को बाहर नहीं कर सकते, जडेजा को बाहर नहीं कर सकते, तो फिर टीम का संयोजन क्या होगा।
विज्ञापन

पुजारा को लगता है कि नीतीश रेड्डी और जडेजा चौथे और पांचवें गेंदबाज की भूमिका अच्छी तरह से नहीं निभा पा रहे हैं। उन्होंने कहा, रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास ले लिया है और मुझे नहीं लगता कि हम मेलबर्न में दो स्पिनर के साथ उतरेंगे। ऐसे में आप अपनी गेंदबाजी को कैसे मजबूत करेंगे क्योंकि तीनों तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन चौथे और पांचवें गेंदबाज के रूप में नीतीश और जडेजा से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है। अगर आप इन दोनों को जोड़ कर देखते हैं तो गेंदबाजी बहुत अच्छी नजर नहीं आती है।

पुजारा ने कहा, हमें इस पर विचार करना होगा क्योंकि अगर आप टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं तो आपको 20 विकेट लेने होंगे तथा हमारी 20 विकेट लेने की क्षमता अच्छी नहीं है। हमारे अन्य गेंदबाज सहयोगी की अपनी भूमिका अच्छी तरह से नहीं निभा पा रहे हैं। इसलिए हमें इस विभाग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा तथा यह कैसा होगा मैं नहीं जानता लेकिन यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें