फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheteshwar Pujara Comeback: पांच महीने बाद टेस्ट टीम में पुजारा की वापसी, काउंटी में कमाल करने का मिला इनाम

Sun, 22 May 2022 06:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेस्ट टीम में पांच महीने बाद पुजारा की वापसी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया गया था, लेकिन काउंटी क्रिकेट में कमाल के बाद उन्हें मौका दिया गया है। 
 
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। टीम इंडिया में पांच महीने बाद चेतेश्वर पुजारा की वापसी हुई है। इससे पहले वो जनवरी के महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले थे। इसके बाद खराब फॉर्म के चलते पुजारा को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और उनकी जगह हनुमा विहारी को मौका दिया गया था। अब फिर से पुजारा को टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में जिस तरह का प्रदर्शन किया था, उसके बाद उन्हें टीम से बाहर रखना मुश्किल हो गया था। पुजारा ने काउंटी में ससेक्स के लिए दो दोहरे शतक और दो शतक समेत चार मैचों की सात पारियों में 717 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 143.40 का रहा। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिलना तय था। 

हर मैच में किया कमाल
पहले मैच में डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 201 रन बनाने के बाद पुजारा ने यॉर्क शायर के खिलाफ 109 और डरहम के खिलाफ 203 रन की पारियां खेली थीं। इसके बाद मिडलसेक्स के खिलाफ भी उन्होंने शतक लगाया। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 10 गेंद में 16 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। चार मैचों में चार शतक के बाद चयनकर्ताओं के लिए पुजारा को नजर अंदाज करना मुश्किल था।

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में हुए थे बाहर 
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले पुजारा और रहाणे जैसे दिग्गजों को टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया था। इस दौरान दोनों खिलाड़ी घरेलू मैच खेल रहे थे। रहाणे तो आईपीएल में भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन पुजारा लय में वापस लौट चुके हैं। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में एक टेस्ट मैच खेलना है। इस मैच के लिए पुजारा को फिर से भारतीय टीम में मौका दिया गया है।
विज्ञापन

भारत की नई दीवार कहे जाते हैं पुजारा
राहुल द्रविड़ के जाने के बाद पुजारा को भारत की नई दीवार कहा जाता है। हालांकि, नई दीवार अब काफी परिपक्व हो चुकी है और दुनियाभर में जाकर पुजारा अपनी बल्लेबाजी का जलाव दिखा चुके हैं। उन्होंने 95 टेस्ट की 162 पारियों में 43.88 के औसत से 6713 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सबसे बड़ा स्कोर 206 रन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 43.88 का है। पुजारा 18 शतक, तीन दोहरे शतक और 32 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

दिग्गजों ने किया था वापसी का समर्थन
इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद दिग्गजों ने पुजारा को टेस्ट टीम वापस लाने की बात कही थी। सुनील गावस्कर ने कहा था कि पुजारा की तकनीक भारत के बहुत काम आने वाली है। वो गेंद को पुराना करने और गेंदबाजों को थकाने में माहिर हैं। इंग्लैंड में ऐसे बल्लेबाजों की जरूरत होती है। काउंटी में पुजारा का स्ट्राइक रेट भी बेहतरीन था। वहीं, वो शानदार लय में हैं इसलिए उनकी अच्छी फॉर्म का फायदा उठाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें