चेतन ने कहा, 'अच्छी बात यह है कि बीसीसीआई ने
शमी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द नहीं किया है। मेरे हिसाब से शमी की योग्यता को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई को उनका नाम नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल करना चाहिए क्योंकि अभी तक कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं।'
इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर
कपिल देव ने मोहम्मद शमी का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि इस मामले में जांच से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बिना सबूत के शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाना बेहद घिनौना और छोटा है। बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पति मैच फिक्स करते थे।