युवा भारतीय सनसनी ऋषभ पंत ने चेन्नई टी-20 में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाकर एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मौजूद फैंस ने पंत के खेल का न सिर्फ लुत्फ उठाया और बल्कि उनकी जमकर सराहना भी की। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों के साथ 58 रन की अहम पारी खेली। एमएस धोनी का उत्तराधिकारी समझे जाने वाले पंत जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तब माही 'थला' के सेंकेंड होम चेन्नई में उनका नाम गूंजने लगा।
विज्ञापन
3 of 4
वीडियो कौन से ओवर का है यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन फैंस को अपना नाम लेते देख, जिस अंदाज में ऋषभ पंत ने सैल्यूट किया, उसने न सिर्फ फैंस का दिल जीत लिया। बल्कि वीडियो इंटरनेट पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
ऋषभ पंत ने रविवार रात अपने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। हालांकि वे बीती रात टीम को जीत दिलाने से पहले ही आउट होकर लौट गए, लेकिन पंत ने यह बता दिया कि उन्हें टीम में शामिल कर टीम या चयनकर्ताओं ने कोई गलती नहीं की। पंत का यह सातवां मैच रहा और यह उनके बल्ले से निकला हुआ पहला अर्धशतक है।