फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: दिल्ली की टीम 99 रन पर ढेर, एकतरफा मुकाबले में चेन्नई ने 80 रन से हराया

Thu, 02 May 2019 05:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेन्नई
विज्ञापन

चेन्नई और दिल्ली के बीच बुधवार को इंडियन टी-20 लीग का 50वां मुकाबला खेला गया। सुरेश रैना (59), धोनी (44*) की शानदार पारियों की बदौलत चेन्नई ने बुधवार को इंडियन टी-20 लीग के 50वें मुकाबले में दिल्ली को एकतरफा मुकाबले में 80 रन से हरा दिया.

विज्ञापन


चेन्नई के 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए 99 रन पर ही ढेर हो गई। दिल्ली की तरफ से जहां कप्तान श्रेयस अय्यर ने 44 रन बनाए वहीं चेन्नई की तरफ से इमरान ताहिर ने 4 और हरभजन ने 3 विकेट लिए।

चोट से वापसी करते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने मैन ऑफ द मैच।

दिल्ली की बल्लेबाजी

इमरान ताहिर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत बेहद खराब रही। चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पहले ही ओवर में मेहमान टीम को बड़ा झटका दिया। दीपक ने पृथ्वी (4) को सुरेश रैना के हाथों कैच करवाया।  इस कैच के साथ ही रैना ने टी-20 लीग के इतिहास का अपने 100वां कैच भी पूरा कर लिया। 

धवन और श्रेयस ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन हरभजन के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर धवन क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले धवन ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए। दिल्ली को धवन के रूप में दूसरा झटका लगा। 

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत एक बार फिर से फ्लॉप रहे। इमरान ताहिर की गेंद पर वो गैरजरुरी शॉट खेलकर आउट हो गए। पंत को ताहिर ने 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रावो के हाथों कैच करवाया। ऋषभ पंत ने 3 गेंदों में मात्र 5 रन बनाए। 

पंत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे कॉलिन इनग्राम भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। जडेजा ने 8वें ओवर की चौथी गेंद पर इनग्राम (1) एलबीडब्ल्यू आउट किया। इनग्राम ने 5 गेंदें खेलकर 1 रन बनाए।


 

चेन्नई की बल्लेबाजी

suresh raina
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने सुरेश रैना के 59 और धोनी के नाबाद 44 रनों की मदद से दिल्ली को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।

चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने सबसे अधिक 59 रन बनाए तो वहीं दिल्ली की तरफ से जगदीश सुचित ने दो और अक्षर-मोरिस ने 1-1 विकेट लिए। चेन्नई की तरफ से आखिरी के ओवर में धोनी ने मात्र 22 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए।

इससे पहले चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 4 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (0) का विकेट गंवा दिया। 

सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे सुचित ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर शेन वॉटसन को अक्षर पटेल के हाथों कैच करवाया। 

चेन्नई की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पावरप्ले में मात्र 27 रन बनाए।

दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की मजबूत साझेदारी करने के बाद डुप्लेसिस (39) आउट हुए। रैना और डुप्लेसिस की साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। अक्षर ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर डुप्लेसिस को शिखर धवन के हाथों कैच करवाया।

अच्छे फॉर्म में दिख रहे सुरेश रैना ने अर्धशतक के बाद सुचित की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। 15वें ओवर की पांचवी गेंद पर सुचित ने रैना को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया। आउट होने से पहले रैना ने महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 गेंदों में 59 रन बनाए।

रैना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे रविन्द्र जडेजा ने तेजी से रन बटोरे। जडेजा ने आउट होने से पहले मात्र 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। जडेजा को 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोरिस ने आउट किया।
विज्ञापन

खेलने वाले 11 खिलाड़ी

दिल्ली बनाम मुंबई
दिल्ली ने इस मैच में दो बदलाव किए हैं। रबाडा और इशांत की जगह ट्रेंट बोल्ट और जगदीश सुचित को टीम में शामिल किया गया है। 

वहीं चेन्नई ने अपनी टीम में तीन बदलाव किया है। टीम में कप्तान धोनी के साथ रविन्द्र जडेजा और डूप्लेसिस की वापसी हुई है तो मुरली विजय, ध्रुव शोरी और सेंटनर को टीम से बाहर किया गया है। 

प्लेइंग XI:

चेन्नईः  शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह
दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, कॉलिन इनग्राम, अक्षर पटेल, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस मॉरिस, अमित मिश्रा, जगदीश सुचित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें