फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 : पृथ्वी शॉ की फिफ्टी से दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 44 रनों से हराया

Fri, 25 Sep 2020 11:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals IPL Live Score: आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखी है। शुक्रवार को दुबई में खेले गए आईपीएल के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ (64) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रनों से हरा दिया है। इस सीजन में दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। यहां पढ़ें मैच से जुड़े सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 25-Sep-2020

अंकतालिका में दिल्ली शीर्ष पर

अंकतालिका में दिल्ली चार अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। दूसरे नंबर पर दो अंकों के साथ किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है। वहीं, तीसरे व चौथे नंबर पर क्रमशः मुंबई और राजस्थान की टीम काबिज है।  
 

11:05 PM, 25-Sep-2020

दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 44 रनों से हराया

आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखी है। शुक्रवार को दुबई में खेले गए आईपीएल के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ (64) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रनों से हरा दिया है। इस सीजन में दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है।

इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए पृथ्वी शॉ को मैन ॉफ द मैच चुना गया।

दिल्ली की तरफ से शिखर धवन (35), कप्तान श्रेयस अय्यर (26) और ऋषभ पंत (32*) ने रनों का योगदान दिया। वहीं, चेन्नई की तरफ से पीयूष चावला ने दो और सैम करन ने एक विकेट झटके। वहीं, चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 43 और केदार जाधव ने 26 रन बनाए। वहीं, दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
 

11:01 PM, 25-Sep-2020

धोनी आउट

19.3 ओवर्स में धोनी 15 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने धोनी को चलता किया। 

विज्ञापन
10:58 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई को जीत के लिए चाहिए छह गेंदों में 49 रन

18 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 127/5.  अब चेन्नई को जीत के लिए 6 गेंदों में 49 रन की दरकार है।  एमएस धोनी 15 और रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:51 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 12 गेंदों में 56 रन

18 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 121/5.  अब चेन्नई को जीत के लिए 12 गेंदों में 56 रन की दरकार है।  एमएस धोनी 13 और रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद हैं। 

विज्ञापन
10:47 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन

चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। फाफ के रूप में CSK को पांचवां झटका लगा। वह 35 गेंदों में चार चौके की मदद से 43 रन बनाए। रबाडा ने उन्हें चलता किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने रविंद्र जडेजा ाए हैं। 

10:45 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई को जीत के लिए चाहिए 18 गेंदों में 65 रन

17 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 111/4.  अब चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 65 रन की दरकार है।  एमएस धोनी 12 और फाफ डुप्लेसिस 41 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:40 PM, 25-Sep-2020

16 ओवर्स का खेल खत्म, चेन्नई का स्कोर 100 के पार 

16 ओवर्स का खेल खत्म, चेन्नई का स्कोर 100 के पार... 16 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 101/4.  अब चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों में 74 रन की दरकार है।  क्रीज पर एमएस धोनी और फाफ डुप्लेसिस मौजूद हैं। 

10:36 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई को लगा चौथा झटका

चेन्नई को लगा चौथा झटका, केदार जाधव 26 रन बनाकर आउट। 15.4 ओवर्स में एनरिच नॉर्टजे ने जाधव को LBW आउट किया। जाधव के आउट होने के बाद कप्तान एमएस धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं। 

10:32 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई का स्कोर 95/3 

15 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। इस ओवर में दो चौके के साथ 11 रन आए। चेन्नई का स्कोर 95/3 ..फाफ डुप्लेसिस 38 और केदार जाधव 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:24 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई के अब जीत के लिए 36 गेंदों में 92 रन की दरकार

चेन्नई के अब जीत के लिए 36 गेंदों में 92 रन की दरकार है। 14 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। फाफ डुप्लेसिस 33 और केदार जाधव 20 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:19 PM, 25-Sep-2020

13 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 71/3

13 ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 71/3..अब केवल सात ओवर्स का खेल बचा है और जीत के लिए चेन्नई को 105 रन की दरकार है। 

10:14 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई का स्कोर 60/3, 12 ओवर्स खत्म

12 ओवरों के बाद दिल्ली ने तीन विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए हैं। फाफ डुप्लेसिस 23 और केदार जाधव 7 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:10 PM, 25-Sep-2020

11 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर 53/3

11 ओवरों के बाद चेन्नई का स्कोर 53/3..फाफ डुप्लेसिस 18 और केदार जाधव 5 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:06 PM, 25-Sep-2020

10 ओवर्स की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 47/3

10 ओवर्स की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 47/3...फाफ डुप्लेसिस 15 और केदार जाधव 2 रन बनाकर नाबाद हैं। 

10:03 PM, 25-Sep-2020

CSK को लगा तीसरा झटका, गायकवाड़ रनआउट

दसवें ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई को तीसरा झटका लगा। ऋतुराज गायकवाड़ रनआउट हो गए। गायकवाड़ के ाउट होने के बाद बल्लेबाजी करने केदार जाधव आए हैं। 

09:59 PM, 25-Sep-2020

नौ ओवर्स का खेल खत्म, चेन्नई का स्कोर 44/2

नौ ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई का स्कोर 44/2.. इस ओवर में केवल 3 रन आए। ऋतुराज गायकवाड़ 5 और फाफ डुप्लेसिस 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:56 PM, 25-Sep-2020

आठवें ओवर्स में केवल 4 रन आए

आठवें ओवर्स में केवल 4 रन आए। आठ ओवर्स के खत्म हो जाने के बाद चेन्नई का स्कोर 41/2..ऋतुराज गायकवाड़ 4 और फाफ डुप्लेसिस 12 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:53 PM, 25-Sep-2020

सात ओवर्स की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 37/2

सात ओवर्स की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 37/2....ऋतुराज गायकवाड़ 2 और फाफ डुप्लेसिस 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:48 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई की खराब शुरुआत, दुसरा विकेट गिरा

चेन्नई की खराब शुरुआत, मुरली विजय के रूप में दूसरा विकेट गिरा। 5.6 ओवर्स की आखिरी गेंद पर चेन्नई को मुरली विजय के रूप में दूसरा झटका लगा। वह केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए। एनरिच नोर्टजे ने उन्हें रबाडा के हाथों कैच  आउट कराया। छठे ओवर्स की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 34/2.. फाफ डुप्लेसिस 5 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके बाद बल्लेबाजी करने गायकवाड़ आए हैं।

09:43 PM, 25-Sep-2020

पांच ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 26/1

पांच ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। चेन्नई ने एक विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 10 और फाफ डुप्लेसिस 2 रन बनाकर नाबाद हैं। 

09:40 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई को पहला झटका, वॉटसन 14 रन बनाकर आउट

चेन्नई को शेन वॉटसन के रूप में पहला झटका लगा। वह 14 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने उन्हें शिमरोन हेटमेयर के हाथों कैच आउट करकार चलता किया।

09:38 PM, 25-Sep-2020

चार ओवर्स की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 22/0

चार ओवर्स की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर 22/0..ओवर की पांचवीं गेंद पर वॉटसन ने शानदार सिक्सर लगाया। शेन वॉटसन 14 और मुरली विजय 8 रन बनाकर नाबाद हैं। 

09:32 PM, 25-Sep-2020

तीन ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 10/0

तीन ओवर्स के बाद चेन्नई का स्कोर 10/0 है। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वॉटसन को जीवनदान मिला। पृथ्वी शॉ ने शानदार कैच छोड़ा। शेन वॉटसन 3 और मुरली विजय 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:25 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू, वॉटसन-विजय क्रीज पर    

दिल्ली के 175 रन के जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पहले ओवर में केवल दो रन नहीं आए। शेन वॉटसन 0 और मुरली विजय 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।  

09:06 PM, 25-Sep-2020

दिल्ली ने चेन्नई के सामने रखा 176 रन का लक्ष्य

पृथ्वी शॉ (64) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने आईपीएल के सातवें मैच में चेन्नई के सामने जीत के लिए176 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित ओवर्स में 175 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ ने सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा शिखर धवन (35), कप्तान श्रेयस अय्यर (26) ने रनों का योगदान दिया, जबकि और ऋषभ पंत (32*) और मार्कस स्टोइनिस (5*) रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, चेन्नई की तरफ से पीयूष चावला ने दो और सैम करन ने एक विकेट झटके। 

09:02 PM, 25-Sep-2020

दिल्ली को लगा तीसरा झटका, कप्तान अय्यर 26 रन बनाकर आउट

19 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। इस ओवर में केवल 4 रन आए और एक विकेट गिरे। सैम करन ने अय्यर को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। धोनी ने अय्यर का बेहतरीन कैच लपका। कप्तान अय्यर ने 22 गेंदों में 26 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए पंत और अय्यर के बीच 58 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इसके बाद दिल्ली का स्कोर 161/3. इससे पहले 18वें ओवरों में 11 रन आए। वहीं, आखिरी ओवर (20वें) में दिल्ली ने 14 रन बनाए। 

08:55 PM, 25-Sep-2020

17 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 146/2

17वें ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। दिल्ली ने दो विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर 22 और ऋषभ पंत 22 रन बनाकर नाबाद हैं। अब केवल तीन ओवर्स बाकी हैं। इससे पहले 16वें ओवर्स में 10 रन आए।

08:46 PM, 25-Sep-2020

16 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 134/2

अब केवल चार ओवर का खेल बचा है। दिल्ली ने 16 ओवर्स की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 11 और ऋषभ पंत 21 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:39 PM, 25-Sep-2020

15 ओवर्स का खेल खत्म, दिल्ली का स्कोर 124/2

15 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। दिल्ली ने दो विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 7 और ऋषभ पंत 15 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:28 PM, 25-Sep-2020

धवन के बाद पृथ्वी शॉ भी लौटे पवेलियन

13वें ओवर्स की दूसरी गेंद पर दिल्ली को पृथ्वी शॉ के रूप में दूसरा झटका लगा। धोनी ने उन्हें स्टंप आउट किया। शॉ ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 43 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.83 का था। इससे पहले उन्होंने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पृथ्वी शॉ ने इस सीजन की अपनी पहली फिफ्टी लगाई। 14 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 113/2...श्रेयस अय्यर 3 और ऋषभ पंत 9 रन बानकर नाबाद हैं। इससे पहले 13वें ओवर में दिल्ली के खाते में तीन रन आए और एक विकेट गिरे। 

08:25 PM, 25-Sep-2020

दिल्ली को धवन के रूप में पहला झटका

10.4 ओवर में दिल्ली को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। पीयूष चावला ने धवन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। धवन ने 27 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। पहले विकेट के लिए शॉ और धवन के बीच 94 रनों की साझेदारी हुई। 11 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 94/1.. शॉ 57 और पंत 0 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:19 PM, 25-Sep-2020

पृथ्वी शॉ ने जड़ा सीजन का पहला अर्धशतक

पृथ्वी शॉ ने सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में उनका यह पांचवां अर्धशतक है। उन्होंने 35 गेंदों में आठ चौके की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। दसवें ओवर में दिल्ली के खाते में 15 रन आए। ओवर की आखिरी गेंद पर शॉ ने शानदार सिक्स लगाया। 10 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 88/0...पृथ्वी शॉ 56 और धवन 30 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 

08:15 PM, 25-Sep-2020

नौ ओवर्स का खेल खत्म, दिल्ली का स्कोर 73/0

नौवें ओवर में दिल्ली के खाते में 11 रन आए। इस ओवर में शॉ ने एक के बाद एक चौके लगाए। नौ ओवर्स की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 73/0..धवन 22 और पृथ्वी शॉ 49 रन बनाकर नाबाद है। 

08:04 PM, 25-Sep-2020

दिल्ली का स्कोर 50 के पार

आठवें ओवर की पहली गेंद पर धवन ने शानदार सिक्स लगाया। इससे पहले सातवें ओवर में दिल्ली के खाते में 13 रन आए। इस ओवर में शॉ ने शानदार दो चौके लगाए। आठ ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 62/0...पृथ्वी शॉ 39 और शिखर धवन 21 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:00 PM, 25-Sep-2020

छह ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 36/0

छठे ओवर में दिल्ली के खाते में केवल छह रन आए। इस तरह छह ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 36/0... पृथ्वी शॉ 27 और शिखर धवन 7 रन बनाकर नाबाद हैं।


 

07:55 PM, 25-Sep-2020

पांच ओवर का खेल खत्म, दिल्ली का स्कोर 30/0

पांच ओवर का खेल खत्म। दिल्ली का स्कोर 30/0...पृथ्वी शॉ 25 और शिखर धवन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों सलामी बल्लेबाजी लय में जर आ रहे हैं। 

07:49 PM, 25-Sep-2020

पृथ्वी शॉ कर रहे हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

पृथ्वी शॉ लय में नजर आ रहे हैं। वह ताबड़तोड़ चौके जड़ रहे हैं। चार ओवर का खेल खत्म हो चुका है। दिल्ली का स्कोर 27/0..शिखर धवन 3 और पृथ्वी शॉ 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:45 PM, 25-Sep-2020

तीन ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 15/0

तीसरे ओवर में केवल 4 रन आए। तीन ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 15/0. शिखर धवन 3 और पृथ्वी शॉ 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:39 PM, 25-Sep-2020

दो ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर 11/0

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई है। दो ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 11/0... शिखर धवन 1* और पृथ्वी शॉ 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:34 PM, 25-Sep-2020

पहले ओवर में आए नौ रन

दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। पहले ओवर में दिल्ली के खाते में नौ रन आए। शिखर धवन 0* और पृथ्वी शॉ 9* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:08 PM, 25-Sep-2020

आईपीएल 2020 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। चेन्नई की टीम में एक बदलाव हुआ है, जबकि दिल्ली ने अपनी टीम में दो बदलाव  किए हैं। चेन्नई ने लुंगी एनगिडी की जगह जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया है। वहीं, दिल्ली ने आर अश्विन की जगह अमित मिश्रा और मोहित शर्मा की जगह आवेश खान को टीम मे जगह दी है। 

06:57 PM, 25-Sep-2020

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

बल्लेबाज: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमेयर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत 
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज: अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिच नोर्त्जे
 
 

06:57 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग xi

बल्लेबाज: फाफ डूप्लेसिस, मुरली विजय, अंबाती रायुडू, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वाटसन 
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
ऑलराउंडर: रविंद्र जडेजा, सैम करन 
गेंदबाज: जोश हेजलवुड, दीपक चाहर, पीयूष चावला

 

06:55 PM, 25-Sep-2020

चेन्नई के मुकाबले दिल्ली की टीम के पास खेल से सभी विभागों में गहराई है

इतने सालों में अपने शानदार प्रदर्शन से चेन्नई ने इस बात को साबित कर दिया है कि कौशल और टेंपरामेंट की जगह कोई नहींं ले सकता। चेन्नई के मुकाबले दिल्ली की टीम के पास खेल से सभी विभागों में गहराई है, जिसकी इस सत्र में काफी परीक्षा होनी है। चेन्नई ने भले ही राजस्थान के खिलाफ अपना पिछला मैच गंवा दिया हो, लेकिन फाफ डुप्लेसिस ने इस सीजन के शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। चेन्नई के लिए दूसरे मैच में शेन वॉटसन भी कुछ लय में नजर आए। मगर दिक्कत की बात यह है कि मुंबई के खिलाफ शानदारी पारी खेलने वाले अंबाती रायुडू चोटिल हो गए।

06:53 PM, 25-Sep-2020

पहला मैच जीतने के बाद दिल्ली की टीम जोश से लबरेज

राजस्थान के खिलाफ मैच में चेन्नई की गेंदबाजी खासकर कि स्पिन अटैक बेहद निराशाजनक रहा। वहीं टीम के प्रमुख बल्लेबाज अंबाती रायुडू की कमी भी साफ दिखी। वहीं, पहला मैच जीतने के बाद दिल्ली की टीम जोश से लबरेज नजर आ रही है। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के दम पर दिल्ली ने सीजन के पहले सुपर ओवर में जीत हासिल की थी।  

05:51 PM, 25-Sep-2020

IPL 2020 : पृथ्वी शॉ की फिफ्टी से दिल्ली की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई को 44 रनों से हराया

आईपीएल 2020 का सातवां मुकाबला आज यानी शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। एक तरफ उम्रदराज खिलाड़ियों से भरी चेन्नई की टीम तो दूसरी तरफ युवा क्रिकेटरों से सजी दिल्ली कैपिटल्स। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला आज शानदार होने वाला है। चेन्नई की टीम इस सीजन का अपना तीसरा मैच खेल रही है तो वहीं दिल्ली का यह दूसरा मैच है। बता दें कि चेन्नई को पहले मैच में जीत जबकि दूसरे में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली ने अपना पहला मैच पंजाब के खिलाफ सुपर ओवर में जीता था। 



 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें