फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलवां घाटी झड़प में भारतीय सेना पर विवादित ट्वीट के बाद हटाया गया चेन्नई सुपरकिंग्स का डॉक्टर

Wed, 17 Jun 2020 03:10 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विवादित ट्वीट करने वाले यह डॉक्टर आईपीएल के शुरू होने से ही टीम के साथ थे और स्पोर्ट्स मेडिसिन के विशेषज्ञ हैं। दूसरी ओर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट रैंक पर हैं।
विज्ञापन
एलएसी पर सैन्य अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPL फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बुधवार को अपने डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। दरअसल, एक तरफ जहां देशभर में चीन के खिलाफ गलवां घाटी में शहीद हुए जवानों को श्रद्धंजलि दी जा रही थी तो दूसरी ओर मधु थोट्टापिलिल नामक यह डॉक्टर असंवेदनशील ट्वीट कर रहा था।

विज्ञापन


मधु ने केंद्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया, 'मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि क्या ताबूतों पर 'पीएम केयर्स' के स्टीकर लगे होंगे? ट्वीट पर बवाल मचते ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली तीन बार की चैंपियन टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को नौकरी से निकाल दिया।

विज्ञापन


सीएसके की ओर से ट्वीट किया गया, 'चेन्नई सुपर किंग्स को डॉ. मधु के पर्सनल ट्वीट की जानकारी नहीं थी, उन्हें टीम के डॉक्टर पद से हटा दिया गया है। सीएसके उनके ट्वीट पर खेद जताती है, जो उन्होंने बगैर मैनेजमेंट को बताए किया था।
विज्ञापन

 

बता दें कि भारत और चीन के बीच बीते कुछ माह से LOAC (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर तनातनी चल रही थी, लेकिन सोमवार रात दोनों ही देशों की सेना के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक कमांडिंग ऑफिसर समेत 20 भारतीय जवान शहीद हो गए तो चीन को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें