आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। चेन्नई के एक होटल में 22 विदेशी समेत कुल 57 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने खरीदा। इस दौरान 145 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हुए। यूएई में खेला गया बीता साल चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए किसी बुरे सपने सा गुजरा। आईपीएल इतिहास में पहली बार धोनी सेना प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। 'डेफिनेटली नॉट' कह कर अपने फैंस का दिल रखने वाले माही के नेतृत्व में इस बार टीम ने छह खिलाड़ियों को खरीदा।