नीलामी से पहले सीएसके के पास 22.9 करोड़ रुपये थे। शायद यही वजह है कि ग्लेन मैक्सवेल के लिए उन्होंने 14 करोड़ तक की बोली लगा दी थी, लेकिन 25 लाख रुपये आगे बढ़कर आरसीबी ने उन्हें खरीदा। स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बड़े शॉट लगाने में माहिर इंग्लैंड ऑलराउंडर मोईन अली सात करोड़ में चेन्नई के पास आए। बॉलिंग ऑलरॉउंडर कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ देकर सीएसके ने उन्हें आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बना दिया। हो सकता है चेतेश्वर पुजारा भी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आए।
- कृष्णप्पा गौतम (9.25 करोड़)
- मोईन अली (7 करोड़)
- चेतेश्वर पुजारा (50 लाख)
- के भगत वर्मा (20 लाख)
- सी हरि निशांत (20 लाख)
- एम हरिनकर रेड्डी (20 लाख)