फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसके का भारतीय सेना को सलाम: धोनी ने जारी की नई जर्सी, आईपीएल में अलग अंदाज में उतरेगी टीम

Thu, 25 Mar 2021 08:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सीएसके की नई जर्सी - फोटो : twitter@ChennaiIPL
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 को देखते हुए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी। सीएसके की जर्सी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसका कैमोफ्लेज भी जोड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। सीएसके ने तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। 


विज्ञापन

2 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : @IPL
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को सीएसके की नई जर्सी लॉन्च की। धोनी द्वारा जारी की गई नई जर्सी के वीडियों चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। सीएसके की नई जर्सी  में पीले रंग के अलावा भारतीय सेना का कैमोफ्लेज  भी जोड़ा गया है। जर्सी के कंधों पर सेना के कैमोफ्लेज  को जगह मिली है। 
विज्ञापन

साल 2008 के बाद पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी को दोबारा डिजाइन किया गया है। इस जर्सी पर फ्रेंचाइजी के तीन स्टार हैं जिसका मतलब चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल खिताबा जीता है। 

4 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : @IPL
फ्रेंचाइजी ने अपने एक बयान में कहा, सीएसके की जर्सी के कंधों पर सेना के कैमोफ्लेज का मतलब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निरंतरता और अच्छे खेल के उच्च मानक स्थापित किए हैं। जर्सी पर जो तीन स्टार हैं उनका मतलब सीएसके ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल फाइनल जीता था। 
विज्ञापन

5 of 6
ms dhoni army image - फोटो : सोशल मीडिया
ये ध्यान देने योग्य बात है कि एमएस धोनी आईपीएल के पहले संस्करण से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। मौजूदा समय में वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। साल 2019 में धोनी ने पैराशूट रेजीमेंट के साथ ट्रेनिंग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Amar Ujala
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 आईपीएल के प्ले ऑफ में पहुंची है। इसके अलावा सीएसके ने 8 बार फाइनल में दस्तक दी है। बीते साल संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली बार प्ले ऑफ में नहीं पहुंची थी। आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। वहीं 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहले मैच खेलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें