फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना ने बताया था पिता तुल्य, अब श्रीनिवासन बोले- फिर भी CSK में वापसी नहीं करा सकता

Thu, 03 Sep 2020 09:13 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धोनी-रैना - फोटो : file
चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के लिए सुरेश रैना 'बेटे' की तरह हैं और उन्होंने बुधवार को कहा कि वह इस हरफनमौला की टीम में वापसी पर कोई फैसला नहीं कर सकते। श्रीनिवासन ने कहा कि रैना की सीएसके में वापसी पर कोई भी फैसला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाला टीम प्रबंधन करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : @ImRaina
रैना पिछले हफ्ते कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के दुबई में कैंप से भारत लौट आए थे। कोरोना पॉजिटिव आए खिलाड़ियों में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल थे। उनके 'बायो बबल' के कथित उल्लंघन के संबंध में कुछ विवाद था, लेकिन इस खिलाड़ी ने इससे साफ इनकार किया है।
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शुरू में रैना के जाने से नाराज थे, लेकिन बाद में वह थोड़े नरम हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि रैना ने श्रीनिवासन से बात की है और उन्हें पिता तुल्य बताते हुए संकेत दिया कि वह शायद कैंप में वापस लौट सकते हैं।

4 of 6
एन श्रीनिवासन
श्रीनिवासन ने कहा, 'मैं उन्हें बेटे की तरह समझता हूं। आईपीएल में टीम की सफलता का कारण यह है कि फ्रैंचाइजी ने हमेशा क्रिकेट मामलों से खुद को अलग रखा। इंडिया सीमेंट्स 60 के दशक से क्रिकेट चला रहा है। मैं हमेशा ऐसा ही रहूंगा।'
विज्ञापन

5 of 6
उन्हें रैना के संयुक्त अरब अमीरात में वापसी और आईपीएल में खेलने की उम्मीद है? इस पर आईसीसी के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘कृपया समझिए कि वह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है (कि रैना वापस लौटते हैं या नहीं)। हम टीम के मालिक हैं, हम फ्रैंचाइजी के मालिक हैं लेकिन हम खिलाड़ियों के मालिक नहीं हैं। टीम हमारी है लेकिन खिलाड़ी नहीं। मैं खिलाड़ियों का मालिक नहीं हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोनी और श्रीनिवास - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीनिवासन का कहना है कि रैना पर फैसला टीम प्रबंधन लेगा जिसका मतलब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथन से है। उन्होंने कहा, ‘मैं क्रिकेट कप्तान नहीं हूं। मैंने उन्हें (टीम प्रबंधन) कभी नहीं कहा कि किसे खिलाइए, किसे नीलामी में लीजिए, कभी नहीं। हमारे पास सर्वकालिक महान कप्तान हैं। इसलिए मुझे क्रिकेट मामलों में हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए?’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें