फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni: 'ये नहीं कह रहा कि अगले सीजन...', आईपीएल से संन्यास को लेकर धोनी ने स्पष्ट किया रुख; दी जानकारी

Sun, 25 May 2025 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी विकेटकीपकर बल्लेबाज धोनी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह थोड़ा समय लेंगे और अगले कुछ महीने बाद यह फैसला लेंगे कि वह आईपीएल के अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। सीएसके ने गुजरात को हराकर आईपीएल 2025 सीजन का अंत जीत के साथ किया है।
विज्ञापन
धोनी और जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अनुभवी विकेटकीपकर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के बाद इस टूर्नामेंट से अपने संन्यास को लेकर रुख स्पष्ट किया है। धोनी स्पष्ट रूप से कहा कि वह थोड़ा समय लेंगे और अगले कुछ महीने बाद यह फैसला लेंगे कि वह आईपीएल के अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। सीएसके ने गुजरात को हराकर आईपीएल 2025 सीजन का अंत जीत के साथ किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

गायकवाड़ की अनुपस्थिति में संभाल रहे थे कप्तानी
धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन माही ने कहा कि इस बारे में फैसला लेने के लिए उनके पास अभी काफी समय है। धोनी सीएसके के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में चेन्नई की कमान संभाल रहे थे। धोनी की अगुआई में सीएसके का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा और टीम 14 में से सिर्फ चार मैच ही जीत सकी। 

ये भी पढ़ें: GT vs CSK: रनों के लिहाज से गुजरात टाइटंस की आईपीएल में सबसे बड़ी हार, सीएसके ने जीत के साथ समाप्त किया अभियान

संन्यास के सवाल पर ये था धोनी का जवाब
सीएसके का इस सीजन यह आखिरी मैच था और सभी की नजरें धोनी पर टिकी थी कि वह अपने भविष्य को लेकर क्या घोषणा करते हैं। मैच के बाद कमेंटेटर हर्षा भोगले ने धोनी से इसी बारे में पूछा जिस पर माही ने कहा कि इस बारे में फैसला लेने की अभी कोई जल्दी नहीं है। धोनी ने कहा कि हर साल उन्हें अपने शरीर को फिट रखने के लिए 50 प्रतिशत अधिक प्रयास करना पड़ता है जिससे वह आईपीएल में खेल सकें।

'घर जाकर बाइक चलाने का आनंद लूंगा'
धोनी ने कहा कि वह अब अपने घर वापस जाएंगे और बाइक चलाने का आनंद लेंगे इसके बाद आईपीएल को लेकर कोई फैसला करेंगे। हालांकि, धोनी ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया कि वह आईपीएल में अब नहीं खेलेंगे या अगले सीजन फिर वापसी करेंगे। धोनी ने कहा, यह निर्भर करता है। मैं भी यही कहूंगा। मेरे पास निर्णय लेने के लिए चार-पांच महीने हैं। क्या करना है, यह तय करने की कोई जल्दी नहीं है। हर साल शरीर को फिट रखने के लिए 50% ज्यादा प्रयास करना पड़ता है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अगर क्रिकेटर प्रदर्शन के आधार पर रिटायर होने लगें, तो उनमें से बहुत कम 22 साल की उम्र में रिटायर होंगे। यह देखना जरूरी है कि आपमें कितनी भूख और फिटनेस है और आप टीम में कितना योगदान दे सकते हैं, क्या टीम को आपकी जरूरत है। मेरे पास काफी समय है। मैं रांची वापस जाऊंगा, बहुत दिनों से घर नहीं गया हूं। कुछ बाइक राइड का मजा लूंगा और फिर कुछ महीने बाद निर्णय लूंगा। मैं यह नहीं कह रहा कि मेरा काम पूरा हो गया है और उसी वक्त मैं ये भी नहीं कर रहा कि मैं वापस आऊंगा। मेरे पास समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें