फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर मोईन अली अगले कुछ मुकाबलों से हो सकते हैं बाहर

Mon, 25 Apr 2022 06:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा। सात मैच में सिर्फ दो जीत के साथ नौवें पायदान पर मौजूद चेन्नई खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। दीपक चाहर, एडम मिल्ने के बाद अब टीम के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली भी चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
मोइन अली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा। सात मैच में सिर्फ दो जीत के साथ नौवें पायदान पर मौजूद चेन्नई खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। दीपक चाहर, एडम मिल्ने के बाद अब टीम के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली भी चोटिल हो गए हैं। पिछले मैच में प्लेइंग XIसे बाहर रहे मोईन अब अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए हैं और उनके कुछ मैचों से बाहर होने की अटकले हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, "मोईन को टखने में चोट लगी है और इस वजह से वह अगले कुछ मैचों में चेन्नई के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।" 

विज्ञापन


चेन्नई के लिए यह एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है, क्योंकि टीम को अभी सात लीग मुकाबले और खेलने हैं जिसमें दो मैच इसी हफ्ते होने हैं। मोईन टीम के मुख्य ऑलराउंडर हैं और पिछले सीजन में उन्होंने टीम को विजेता बनाने में अहम योगदान दिया था। 

मोईन को चेन्नई ने आठ करोड़ की मोटी रकम के साथ रिटेन किया था। हालांकि मोईन इस सीजन में वीजा की दिक्कतों की वजह से टीम से देरी से जुड़े। इसके बाद उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा और वह अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष करते दिखे। मोईन ने इस सीजन में पांच मैचों में 17.40 की औसत से 85 रन बनाए और आठ ओवर की गेंदबाजी में 68 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले पाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मोईन की फॉर्म और मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से उन्हें पिछले मैच से बाहर रखा गया था और उनकी जगह कीवी गेंदबाज मिचेल सैंटनर को मौका दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें