फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, दहेज प्रताड़ना-यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2019 05:01 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mohammed shami
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर एक बार फिर मुश्किलों ने दस्तक दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शमी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है। उन पर आईपीसी की धारा 498A के तहत दहेज प्रताड़ना और 354A के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
hasin jahan and mohammed shami
गौरतलब है कि शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल दहेज उत्पीड़न, शारीरिक उत्पीड़न, मैच फिक्सिंग जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे। हालांकि, बीसीसीआई (BCCI) ने जांच के बाद फिक्सिंग के आरोपों से उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। आज कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ अलीपुर में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
mohammed shami
इस मामले में हसीन जहां ने शमी को बड़े भाई को भी घसीटा था। हसीन जहां ने बताया था कि जब पिछले साल मैं अपने सास-ससुर के घर पर गई तो शमी के बड़े भाई ने मेरे साथ बलात्कार किया। हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन ने कहा था कि पुलिस ने मोहम्मद शमी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

4 of 5
Mohammed Shami
इससे पहले हसीन ने मोहम्मद शमी द्वारा गैर महिलाओं से संबंध रखने और उन्हें टेक्स्ट मैसेज भेजने के चलते घेरा था। हसीन ने शमी की महिलाओं संग चैक के स्क्रीनशॉट भी फेसबुक पर पोस्ट किए थे। साथ ही, उन्होंने इन महिलाओं के फोटोग्राफ और उनके नंबर भी फेसबुक पर पोस्ट कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohammed shami and hasin jahan
हसीन जहां ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शमी और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें यातनाएं दी और यहां तक कि उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद फेसबुक ने उनके पोस्ट को डिलीट कर दिया था और अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें