फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्यूज पर बैन का चंडीमल को मिला फायदा, रचा इतिहास

Thu, 18 Jul 2013 03:24 PM IST
कोलंबो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्लो ओवर रेट के कारण दो मैचों के लिए निलंबित हुए नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की जगह दिनेश चंडीमल को श्रीलंकाई वनडे टीम की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


23 साल के चंडीमल टीम के कप्तान बनने वाले श्रीलंका के सबसे युवा कप्तान हैं। लाहिरू थिरिमने को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

आईसीसी ने मैथ्यूज को पिछले हफ्ते वेस्ट इंडीज में खेली गई त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में भारत के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया था। मैथ्यूज 20 और 23 जुलाई को होने वाले मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

श्रीलंकाई टीम को अपनी धरती पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
 
धीमे ओवर रेट के कारण दो मैचों का निलंबन झेल रहे एंजेलो मैथ्यूज की जगह दिनेश चांडीमल कोलंबो में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में श्रीलंका की कप्तानी संभालेंगे।
विज्ञापन


बल्लेबाज एंजेलो परेरा को 14 सदस्यीय श्रीलंकाई टीम में शामिल किया गया है। परेरा पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किए गए हैं।

चार साल बाद टीम में लौटे मुबारक
श्रीलंका के लिए जनवरी 2009 में अपना आखिरी वनडे खेलने वाले जेहान मुबारक की चार साल बाद टीम में वापसी हुई है। मुबारक के अलावा ओपनर तिलकरत्ने दिलशान तथा थिषारा परेरा की भी वापसी हुई है।

दिलशान चोट के कारण वेस्टइंडीज में त्रिकोणीय सीरीज में नहीं खेल पाए थे जबकि परेरा को चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम से हटा दिया गया था।
विज्ञापन


घोषित श्रीलंका टीमः दिनेश चंडीमल (कप्तान), लाहिरू थिरिमने (उपकप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, उपल थरंगा, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, एंजेलो परेरा, जेहान मुबारक, रंगना हेराथ, सचित्र सेनानायके, अजंता मेंडिस, लसिथ मलिंगा, शमिंडा एरंगा, तिषारा परेरा और सुरंगा लकमल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें