फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रपॉल की एक और फिफ्टी, विंडीज ने कसा शिकंजा

Tue, 16 Sep 2014 03:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवनारायन चंद्रपॉल की दोनों पारियों में लगाए अर्धशतक के दम पर वेस्टइंडीज ने अपने 500वें टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 4 विकेट पर 208 रन बना लिए थे और उस समय क्रीज पर शिवनारायन चंद्रपॉल (63) और जरमैन ब्लैकवुड (43) खेल रहे थे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 108 रनों की अविजित साझेदारी हो चुकी है।

पहली पारी के आधार पर विंडीज टीम ने अपनी बढ़त 427 रनों तक कर ली है। वेस्टइंडीज पहली पारी में 380 रन बनाकर आउट हो गई थी, जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम महज 161 रनों पर सिमट गई थी। केमोर रोच ने बांग्ला टीम के 5 बल्लेबाजों को आउट किया।
विज्ञापन


हालांकि दूसरी पारी में भी कैरेबियाई टीम को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन इसके बाद टीम कुछ देर के लिए लड़खड़ा गई। मेजबान टीम का स्कोर एक विकेट पर 76 रन था लेकिन 100 रन तक पहुंचते-पहुंचते 4 विकेट गिर गए।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद शिवनारायन चंद्रपॉल ने ब्लैकवुड के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। चंद्रपॉल ने लगातार दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 84 रन बनाए थे।

2 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच जीतकर वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें