फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में क्यों नहीं खेले स्टार्क? खुद बताई वजह, आईपीएल में खेलने पर दिया यह बयान

Thu, 27 Feb 2025 12:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया के लिए आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है जिसमें जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल होना है।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान में चल रही चैंपियन्स ट्रॉफी से बाहर रहने के उनके फैसले के पीछे मुख्य कारण टखने का दर्द है। हाल ही में श्रीलंका में श्रृंखला के दौरान टखने में दर्द के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यह भी कहा था कि उनके फैसले के पीछे कुछ व्यक्तिगत विचार भी थे।
विज्ञापन

स्टार्क ने ‘विलो टॉक पॉडकास्ट’ पर कहा, 'कुछ अलग-अलग कारण हैं, कुछ व्यक्तिगत विचार हैं।' उन्होंने कहा, 'टेस्ट श्रृंखला के दौरान मेरे टखने में थोड़ा दर्द था इसलिए मुझे बस इसे ठीक करने की जरूरत है। बेशक (विश्व) टेस्ट (चैंपियनशिप) फाइनल होने वाला है और उसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा है। कुछ आईपीएल क्रिकेट भी है।'

स्टार्क ने कहा, 'लेकिन मेरे दिमाग में सबसे ऊपर फाइनल टेस्ट है। अपने शरीर को ठीक करूंगा, अगले कुछ महीनों में कुछ क्रिकेट खेलूंगा और फिर (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए तैयार हो जाऊंगा।' 35 वर्षीय स्टार्क ने इन गर्मियों में भारत और श्रीलंका के खिलाफ सात टेस्ट मैच खेले हैं और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों में सबसे व्यस्त रहे। स्टार्क के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी हेजलवुड और पैट कमिंस भी नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के लिए आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है जिसमें जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल होना है। उसके बाद वेस्टइंडीज का तीन टेस्ट का दौरा है। स्टार्क आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेलेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला खेलना है। इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। यह मुकाबला शुक्रवार को लाहौर में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच बारिश से धुल जाने की वजह से टीम को नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों के तीन-तीन अंक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें