फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: 'यह टी20 मैच या पार्टी नहीं', दिग्गज इंग्लिश क्रिकेटर ने बुमराह के रिप्लेसमेंट को दी चेतावनी

Sat, 15 Feb 2025 03:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अर्शदीप सिंह भारत के सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन उन्होंने अब तक केवल नौ वनडे मैच खेले हैं। लॉयड ने कहा कि टी20 अंतरराष्ट्रीय से वनडे में आना एक बड़ा बदलाव होगा।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर बाकी टीमों को चेतावनी दी है। सबसे खास बात यह रही कि टीम इंडिया इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के बिना उतरी थी। बुमराह चोटिल हैं और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में बुमराह को हर्षित राणा ने रिप्लेस किया। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड का मानना है कि सही मायने में इस टूर्नामेंट में बुमराह के रिप्लेसमेंट अर्शदीप सिंह होंगे, क्योंकि अर्शदीप के पास भी डेथ ओवर्स में बॉलिंग करने की क्षमता है। लॉयड ने साथी ही अर्शदीप को चेतावनी दी है कि इसे टी20 क्रिकेट या कोई पार्टी समझने की भूल न करें। 
विज्ञापन

डेविड लॉयड - फोटो : Twitter
डेविड लॉयड ने अर्शदीप को लेकर बयान दिया
इंग्लैंड के पूर्व कोच रह चुके डेविड 'बंबल' लॉयड ने कहा कि भारत की प्लेइंग इलेवन में बुमराह की जगह लेने के लिए तैयार अर्शदीप को टी20 क्रिकेट से वनडे क्रिकेट में समायोजित होने में काफी परेशानी होगी। उन्होंने टॉकस्पोर्ट क्रिकेट पर बात करते हुए कहा, 'यह किसी ऐसे खिलाड़ी के लिए उभर कर सामने आने का शानदार मौका है। कोई ऐसा खिलाड़ी जिसे लगता हो कि उसकी जगह पक्की नहीं है। हालांकि, आप इस तथ्य से दूर नहीं हो सकते कि वह (बुमराह) दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और अगर वह आपके लिए नहीं खेल रहे हैं, तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।' 

अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
अर्शदीप ने भारत के लिए अब तक नौ वनडे खेले
अर्शदीप सिंह भारत के सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन उन्होंने अब तक केवल नौ वनडे मैच खेले हैं। लॉयड ने कहा कि टी20 अंतरराष्ट्रीय से वनडे में आना एक बड़ा बदलाव होगा। उन्होंने कहा, 'दोनों प्रारूपों में बड़ा अंतर है। चार ओवर से 10 ओवर गेंदबाजी करने में अंतर है। यदि आप विपक्षी टीम हैं तो अर्शदीप की गेंदबाजी की परीक्षा लें। उनके ऊपर हावी होने की कोशिश करें।'

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में तीन तेज गेंदबाज
लॉयड ने कहा, 'यह टी20 मैच नहीं है, यह कोई पार्टी नहीं है, एक खराब स्पेल के बाद आपको वापसी करनी होती है और ऐसा मैच में कई बार होता है।' अर्शदीप अनुभवी मोहम्मद शमी और हाल ही में डेब्यू करने वाले हर्षित राणा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया द्वारा चुने गए तीन पेसरों में से एक हैं। भारत दुबई की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी टीम में पांच स्पिनरों को चुना है।
विज्ञापन

बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं - फोटो : BCCI
भारत को खल सकती है बुमराह की कमी
अर्शदीप ने भारत के लिए अब तक नौ वनडे मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 23 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। हालांकि, अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ एक मैच खेला, जबकि शमी दो और राणा ने तीनों मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे। बुमराह की कमी, जिन्हें 2024 के लिए ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर नामित किया गया था, निश्चित रूप से भारत द्वारा महसूस किया जाएगा। वह हाल फिलहाल में शानदार फॉर्म में दिखे थे। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में दो फ्रंटलाइन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पांड्या निभाते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें