फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्राफीः पाक को पीट विंडीज ने की जीत से शुरुआत

Fri, 07 Jun 2013 10:57 PM IST
ओवल (लंदन)
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तान मिस्बाह उल हक (नाबाद 96) की साहसिक पारी और गेंदबाजों का प्रयास भी पाकिस्तान को चैंपियंस ट्राफी में विंडीज के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 48 ओवर में 170 रन पर आल आउट हो गई।

जवाब में विंडीज ने हिचकोले खाते हुए 40.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रिस गेल ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया।

पाक की ओर से कप्तान मिस्बाह 127 गेंदों पर 96 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके व 3 छक्के भी लगाए। मिस्बाह और नसीर जमशेद (50) को छोड़ पाक का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
विज्ञापन


खराब रही विंडीज की भी शुरुआत
आसान लक्ष्य के जवाब में विंडीज की भी शुरुआत खराब रही। ओपनर जोनाथन चार्ल्स (9) और डेरेन ब्रावो (0) को मुहम्मद इरफान ने सस्ते में आउट कर झटके पर झटका दे दिया।

मैच के फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

इसके बाद क्रिस गेल ने एम सैमुअल्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। लेकिन सईद अजमल ने गेल को बोल्ड कर पाक की मैच में वापसी करा दी। गेल ने 47 गेंदों में 39 रन बनाए।

गेल को आउट करने के बाद पाक गेंदबाजों ने विंडीज बल्लेबाजों पर अंकुश बनाना शुरू कर दिया और उसमें सफल भी रहे।

राम नरेश सरवन (0), सैमुअल्स (30), कीरोन पोलार्ड (30) और कप्तान ड्वेन ब्रावो (19) टीम के लिए बड़ा योगदान कर पाने में नाकाम रहे। पाक गेंदबाजों की लगातार सफलता से एक समय लगा कि मैच में उलटफेर हो सकता है लेकिन विंडीज जीत हासिल करने में कामयाब रही।  

पाक की ओर से इरफान ने तीन और अजमल व वहाब रियाज ने दो-दो विकेट झटके। जबकि मुहम्मद हफीज को एक सफलता मिली।

पाक को पहले ही ओवर में लगा झटका
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाक को पहले ही ओवर में तगड़ा झटका लगा। ओपनर इमरान फरहत (2) केमोर रोच की गेंद पर कैच आउट हो गए। पाक ने शुरुआती झटके से उबरने की कोशिश्ा की लेकिन रोच ने उन पर लगाम लगा दिया।

रोच ने शुरुआती तीनों विकेट अपने नाम किया। उन्होंने फरहत के अलावा मुहम्मद हफीज (4) और असद शफीक (0) को भी पवेलियन की राह दिखाई। रोच ने आज शानदार गेंदबाजी की और 10 ओवर में 4 मेडन के साथ महज 28 रन देकर तीन विकेट निकाले।

मिस्बाह-जमशेद की साझेदारी ने संभाला
बेहद मुश्किल घड़ी में दिख रही पाक के लिए कप्तान मिस्बाह और नसीर जमशेद (50) ने संयम से खेलते हुए चौथे विकेट के लिए 90 रनों की उपयोगी अर्धशतकीय साझेदारी की जिससे टीम सौ के पार पहुंच गई।
विज्ञापन


हालांकि 91 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद जमशेद सुनील नारायन की गेंद पर कैच आउट हो गए।

नारायन ने इसी ओवर में पूर्व कप्तान शोएब मलिक (0) को भी पवेलियन की राह दिखाकर पाक को फिर से बैकफुट पर भेज दिया।

पुछल्ले बल्लेबाज कामरान अकमल (2), वहाब रियाज (6)] सईद अजमल (2) और जुनैद खान (0) भी कुछ खास कर पाने में नाकाम रहे।

वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका भी नहीं दिया। रोच के अलावा नारायन ने भी तीन विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें