फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: टीम चयन में युजवेंद्र चहल की अनदेखी पर भड़के हरभजन सिंह, बोले- चयनकर्ताओं से हुई बड़ी गलती

Sat, 25 Jan 2025 05:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के लिए युजवेंद्र चहल को आखिरी बार जनवरी, 2023 में वनडे मैच खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। 72 मैचों में उनके नाम 121 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम इंडिया का एलान कर चुका है। इस टीम में अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है। इस पर अब पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का बयान आया है। 
विज्ञापन

चहल की अनदेखी पर भड़के भज्जी
स्विच से बात करते हुए भज्जी ने कहा- संजू टीम में नहीं है। युजवेंद्र चहल भी टीम में नहीं है। आपने चार स्पिनर चुने हैं, उनमें से दो बाएं हाथ के हैं। आप विविधता के लिए एक लेग स्पिनर भी शामिल कर सकते थे। चहल एक शानदार गेंदबाज है। मुझे नहीं पता कि उसने क्या गलत किया कि वह इस टीम में फिट नहीं बैठता।

2023 में खेला था आखिरी वनडे मैच
भारत के लिए युजवेंद्र चहल को आखिरी बार जनवरी, 2023 में वनडे मैच खेलते देखा गया था। इसके बाद से वह भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। 72 मैचों में उनके नाम 121 विकेट दर्ज हैं। इस प्रारूप में उनका इकोनॉमी रेट 5.26 का रहा है। 

चार स्पिनर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में चयनकर्ताओं ने स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुदर को बतौर स्पिनर मौका मिला है। इसके अलावा तेज गेंदबाजी यूनिट में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को रखा गया है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा।

सैमसन को क्यों नहीं मिला मौका
आगामी टूर्नामेंट के लिए संजू सैमसन को भी नहीं चुना गया है। हरभजन ने कहा- सच में मुझे उसके लिए बुरा लगता है। वह रन बनाता है लेकिन उसे बाहर कर दिया जाता है। मुझे पता है कि आप केवल 15 का चयन कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उसकी बल्लेबाजी प्रारूप के अनुकूल है। उसका औसत 55-56 है, लेकिन वह दूसरे विकेटकीपर के रूप में भी नहीं है। जब हम उसे चुनने की बात करते हैं, तो लोग पूछते हैं, किसकी जगह? जगह बनाई जा सकती है।

भारत-पाकिस्तान एक ग्रुप में शामिल
भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल का फॉर्मूला अपनाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप चरण में 12 मुकाबले होंगे जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों के बीच मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसका पाकिस्तान से सामना होगा और फिर दो मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। चैंपिंयस ट्रॉफी का फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें