फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: पाकिस्तान में मैचों के लिए इस दिन शुरू होगी टिकटों की बिक्री, फाइनल के लिए एलान होना बाकी

Mon, 27 Jan 2025 06:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने बताया कि पाकिस्तान में खेले जाने वाले मैचों के लिए मंगलवार यानी 28 फरवरी से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। वहीं, भारत के मैचों के लिए टिकट कब से मिलेंगी अब तक इसका एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टिकटों की बिक्री का एलान कर दिया। आईसीसी ने बताया कि पाकिस्तान में खेले जाने वाले मैचों के लिए मंगलवार यानी 28 फरवरी से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। वहीं, भारत के मैचों के लिए टिकट कब से मिलेंगी अब तक इसका एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

अब तक नहीं पूरा हुआ स्टेडियम के नवीनीकरण का काम
आईसीसी ने भले ही टिकटों की बिक्री का एलान कर दिया है लेकिन अब तक पाकिस्तान के तीनों स्टेडियम के नवीनीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है। पाकिस्तान को 30 जनवरी को स्टेडियमों को आईसीसी को सौपना है लेकिन कराची, लाहौर और रावलपिंडी के आयोजन स्थलों में अब भी निर्माण कार्य चल रहा है।

19 फरवरी से होगा आगाज
चैंपियंस ट्रॉफी का यह सत्र 19 फरवरी से पाकिस्तान और दुबई में आयोजित किया जाएगा। भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा और आने वाले दिनों में उन मैचों के टिकटों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन अटकलों को खारिज कर दिया था कि तीन स्थानों (रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम और कराची का नेशनल बैंक स्टेडियम) में निर्माण कार्य में देरी के कारण इस आयोजन को देश से बाहर ले जाया जाएगा। पीसीबी ने दावा किया कि आईसीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रसारण, आतिथ्य और कार्यक्रम संचालन से जुड़े अधिकारियों की देश में उपस्थिति इस बात की पुष्टि करती है कि टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में निर्धारित समय पर होगा।
विज्ञापन

फाइनल के लिए कब मिलेंगी टिकट
इस बीच आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टिकट की न्यूनतम कीमत 1000 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 310 भारतीय रुपये) तय की है और ‘प्रीमियम सीटिंग’ टिकट की न्यूनतम कीमत 1500 पाकिस्तान रुपये (लगभग 465 भारतीय रुपये) से शुरू होगी। नौ मार्च को आयोजित होने वाले फाइनल का टिकट दुबई में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल के समापन के बाद खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। प्रशंसकों को टिकटों के लिए आईसीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर पहले पंजिकरण करना होगा।

आईसीसी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अनुराग दहिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, हम आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आधिकारिक टिकटों की बिक्री की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह पाकिस्तान में क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है जो 1996 के बाद से अपने पहले वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें