फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: पाकिस्तान की फजीहत से बिफरे अफरीदी, PCB चीफ को लताड़ा; कहा- एक समय पर तीन जगह ध्यान न दें

Wed, 12 Mar 2025 08:59 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद शाहिद अफरीदी ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट को संभालना एक पूर्णकालिक काम था और देश की क्रिकेट संस्कृति को पटरी पर लाने के लिए पीसीबी प्रमुख को अपना पूरा ध्यान इस पर देना चाहिए था।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम की खिताबी जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का समापन हो गया। इस टूर्नामेंट की मेजबान टीम पाकिस्तान के लिए सफर कुछ खास नहीं रहा। उन्हें ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा। उन्हें न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। 29 साल बाद पाकिस्तान को किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी लेकिन मेजबान टीम का सफर नौ दिन में ही समाप्त हो गया। पूर्व क्रिकेटर्स मोहम्मद रिजवान की टीम की इस हालत के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को ही जिम्मेदार मानते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Team India: 2023 से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का चल रहा है दबदबा, 24 में से जीते 23 मैच; हासिल किए दो खिताब
Trending Videos

अफरीदी ने दी नकवी को एक समय में एक चीज पर ध्यान देने की सलाह
चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद शाहिद अफरीदी ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट को संभालना एक पूर्णकालिक काम था और देश की क्रिकेट संस्कृति को पटरी पर लाने के लिए पीसीबी प्रमुख को अपना पूरा ध्यान इस पर देना चाहिए था।

अफरीदी ने कहा- वह पाकिस्तान के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन अंत में उन्हें सलाह पर निर्भर रहना पड़ता है और मैंने उनसे कहा कि वह एक समय में तीन काम नहीं कर सकते। उन्हें एक काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, क्योंकि पीसीबी अध्यक्ष होना एक पूर्णकालिक काम है। बता दें कि, नकवी पीसीबी चीफ के अलावा पाकिस्तान में पंजाब के गृह मंत्री भी हैं। इसके अलावा वह मादक पदार्थ नियंत्रण मंत्री भी थे, जिससे उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया था।

न्यूजीलैंड-भारत के खिलाफ पाकिस्तान नहीं पेश कर सका चुनौती 
पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में कीवियों ने मेजबानों के खिलाफ 320 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें विल यंग और कप्तान टॉम लाथम ने शतक जड़े। दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ जिसमें टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बाबर आजम और इमाम उल हक ने टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई, लेकिन पाकिस्तान इसका फायदा उठाने में असफल रहा। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 241 रन के स्कोर पर ही रोका और लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने सामने मोर्चा संभाला और 43.2 ओवर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यूं तो पाकिस्तान की उम्मीदें दो मैच हारने के साथ ही खत्म हो गई थी, लेकिन उसकी संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त न्यूजीलैंड की बांग्लादेश पर जीत ने कर दिया। 

शादाब खान के टीम में चयन पर अफरीदी ने उठाए सवाल
अफरीदी ने इस टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए आगे कहा- हम हमेशा तैयारियों के बारे में बात करते हैं और जब कोई इवेंट आता है और हम फ्लॉप हो जाते हैं, तो हम सर्जरी के बारे में बात करते हैं। सच तो यह है कि गलत फैसलों की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट आईसीयू में है। इस दौरान पूर्व कप्तान ने शादाब खान के टीम में चयन पर भी सवाल किए। उन्होंने कहा-उन्हें किस आधार पर वापस बुलाया गया है? घरेलू क्रिकेट या अन्य किसी क्षेत्र में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है कि उन्हें फिर से टीम में चुना गया है?

पाकिस्तान ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
2009 के बाद यह पहली बार है जब चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई है। आखिरी बार ऐसा दक्षिण अफ्रीका के साथ हुआ था जब टीम ने तीन में से दो मैच हारे और एक में उसे जीत मिली थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम उस वक्त ग्रुप में सबसे नीचे रही थी।

इतना ही नहीं पाकिस्तान ऐसी चौथी टीम है जो चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब का बचाव करने उतरी, लेकिन ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई। पहली बार ऐसा 2004 में हुआ जब भारत और श्रीलंका ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी। भारत और श्रीलंका 2002 में इस टूर्नामेंट के संयुक्त विजेता बने थे। आखिरी बार 2013 में ऐसा हुआ था जब गत चैंपियन टीम ग्रुप चरण में बाहर हो गई थी। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया कोई मैच नहीं जीत सकी थी।

ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir: गंभीर ने कोच के तौर पर अपने पहले ही आईसीसी टूर्नामेंट में दिलाया खिताब, आलोचकों को दिया जवाब
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें