पीसीबी ने क्या लिखा?
पीसीबी ने अपने एक बयान में बताया है कि ट्रॉफी की यात्रा स्कार्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद होकर निकाली जाएगी। मर्री के अलावा जो अन्य तीन स्थान हैं, वह पीओके क्षेत्रों का हिस्सा हैं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के इस कदम से भारत में भौंहें तन सकती हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने जानबूझकर अपनी ट्वीट में इन जगहों जिक्र किया है। पीसीबी ने लिखा, 'तैयार हो जाओ पाकिस्तान। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा और स्कर्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद का भी दौरा भी करेगा।'