चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में आज भारत बांग्लादेश से भिड़ेगा। जहां भारतीय टीम की नजर मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाने की रहेगी, वहीं भारतीय ऑल राउंडर युवराज सिंह की कोशिश आज के मुकाबले का यादगार बनाने की होगी। युवी आज अपना 300वां एक दिवसीय मैच खेलने मैदान में उतरेंगे। मैच शुरू होने से कुछ समय पहले ही युवराज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं केक पर लिखा है 300 नो आउट। युवी ने सबका शुक्रिया अदा करते हुए कि युवी से यू वी केन तक का सफर बहुत अच्छा रहा।
युवराज ने अभी तक एकदिवसीय मैच में 8 हजार 622 रन बनाए हैं। जिसमें 14 शतक और 52 अर्द्घशतक शामिल है। बता दें कि अगर भारत आज का मुकाबला जीत जाता है तो खिताब के लिए उसके सामने चिर प्रतिद्वंद्घी पाकिस्तान की चुनौती होगी।