फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ फाइनल में उतरते ही युवी के नाम दर्ज हुआ अनोखा विश्व रिकॉर्ड!

Sun, 18 Jun 2017 05:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
युवराज सिंह
विज्ञापन
युवराज सिंह और चैंपियंस ट्रॉफी का अनोखा नाता है। जब-जब टीम इंडिया के प्रिंस यानी युवराज चैंपियंस ट्रॉफी में उतरते हैं उनके नाम कोई न कोई रिकॉर्ड दर्ज हो जाता है। सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ करियर का 300वां वनडे खेलने वाले युवराज सिंह के लिए फाइनल मुकाबला भी रिकॉर्ड बनाने का एक मौका था। वह जैसे ही फाइनल मुकाबले के लिए मैदान में उतरे उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 
विज्ञापन


यह युवराज के क्रिकेट करियर का सातवां आईसीसी फाइनल मुकाबला है। इससे पहले सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल खेलने का साझा रिकॉर्ड युवराज सिंह, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने और रिकी पॉन्टिंग के नाम दर्ज था। सभी ने 6-6 आईसीसी इवेंट के फाइनल खेले थे। 

युवराज साल 2000 में अपना क्रिकेट करियर शुरू करने के बाद 2000 और 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2003 में आईसीसी विश्वकप, 2007 में टी-20 विश्वकप, साल 2011 में आईसीसी विश्वकप, 2014 में टी-20 विश्वकप फाइनल में खेल चुके हैं। इनमें से तीन खिताब वो जीत भी चुके हैं। यदि आज पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जीत जाती है तो यह युवराज के करियर का चौथा आईसीसी खिताब होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें