फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत से बचेंगी पाक की संभावनाएं, दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला  

Wed, 07 Jun 2017 06:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc
विज्ञापन
पहले मैच में भारतीय टीम के हाथों बुरी तरह मात खाने के बाद पाकिस्तान टीम को अगर अपनी संभावनाएं कायम रखनी हैं तो उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को होने वाले मुकाबले में जीत के लिए पूरा जोर लगाना होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी राह आसान नहीं है क्योंकि इस मुकाबले में उसकी विपक्षी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को 96 रन से जीत हासिल की थी। दूसरी हार से टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम का बाहर होना तय हो जाएगा।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे रैंकिंग में नंबर एक है और पाकिस्तान के लिए उसे जीत से रोकना बड़ी चुनौती है। भारत के खिलाफ आत्मसमर्पण कर गए पाक बल्लेबाजों पर बड़ा दायित्व होगा जिन्हें भारतीय तेज गेंदबाजों का सामना करने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास भी मजबूत पेस बैटरी है जिसमें युवा कैगिसो रबादा के खिलाफ अनुभवी मोर्ने मोर्केल और वेन पार्नेल शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पास बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम पर हाशिम अमला जैसे बल्लेबाज हैं जो सभी प्रारूपों में रन करने में सक्षम हैं। इसके अलावा कप्तान एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसिस हैं। श्रीलंका के खिलाफ खास नहीं कर पाए एबी डीविलियर्स नॉकआउट दौर से पहले लय हासिल करना चाहेंगे। ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने जिस तरह से आईपीएल में बल्ले और गेंद से प्रदर्शन किया है उससे साबित होता है कि खास दिन वह किसी भी टीम के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन कर सकते हैं। पाक खेमा इस ऑलराउंडर को लेकर भी चिंतित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें