2015 विश्वकप के बाद भारत-पाकिस्तान की टीमें पहली बार बर्मिंघम में आमने-सामने थीं। जैसा लोगों का अंदाजा और अपेक्षाएं थीं मैच की शुरुआत भी वैसी ही धमाकेदार हुई। हालांकि मैच में 124 रन से जीत हासिल कर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में 2-2 जीत की बराबरी कर ली। लेकिन इस दौरान मैच में कई ऐसे पल आए जिन्हें क्रिकेट प्रेमियों के लिए भुला पाना आसान नहीं होगा। ये पल हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए।आईए ऐेसे पलों पर नजर डालते हैं..
युवराज का धुआंधार अर्धशतक
सिक्सर किंग युवराज सिंह
एक समय टीम इंडिया 300 रन के करीब पहुंचती नहीं दिख रही थी। विराट के बल्ले से बड़े शॉट नहीं निकल रहे थे। ऐसे में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद टीम इंडिया के प्रिंस युवराज सिंह मैदान में उतरे। युवराज ने अपनी शानदार बल्लेबाजी ने केवल मैच का रुख बदल दिया बल्कि विराट कोहली के ऊपर दिख रहे दबाव को भी कम कर दिया। युवराज ने 29 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस आतिशी पारी में युवराज ने 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। युवराज सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली पारी में युवराज ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की थी 17 साल बाद उनके बल्ले में वही धार और तेजी दिखाई दी। जिसके आगे पाकिस्तानी गेंदबाज पस्त हो गए।
पांड्या के लगातार तीन छक्के
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Getty
पारी के आखिरी ओवर में पांड्या को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 296 रन था। स्पिनर इमाद वसीम की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़कर पांड्या ने न केवल टीम इंडिया को 300 रन के पार पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रशंसकों का दिल भी जीत लिया। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत ही टीम इंडिया निर्धारित 48 ओवर में 319 रन तक पहुंच सकी। हार्दिक जहीर खान के बाद वनडे में साल 2000 के बाद लगातार तीन गेंद में तीन छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। जहीर खान ने साल 2000 में जिबाब्वे के खिलाफ 3 गेंद में 3 छक्के जड़े थे।
शोएब मलिक का शानदार रन आउट
शोएब मलिक रन आउट
छठवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे शोएब मलिक ने सपने में भी नहीं सोचा था कि टीम इंडिया का एक फील्डर उन्हें अकेले दम पर पवेलियन वापस भेज देगा। अजहर अली के आउट होने के बाद पाकिस्तान के सबसे अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। शोएब ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी करने उतरे। शोएब ने 9 गेंद में 2 चौके और 1 छक्का की मदद से 15 रन बनाए। एक गेंद को रविंद्र जडेजा के पास पहुंची। रविंद्र जडेजा ने बिजली की तेजी गेंद को स्टंप पर मार दिया। जिस वक्त गेंद स्टंप पर लगी शोएब क्रीज से कई फीट दूरी पर थी। शोएब को इस तरह जडेजा ने शानदार तरीके से रन आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया।