फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvsSA : दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रन से दी मात, इमरान ताहिर बने 'मैन ऑफ द मैच'

Sun, 04 Jun 2017 05:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
इमरान ताहिर - फोटो : icc
विज्ञापन
विश्व की नंबर एक टीम के रूप में चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रन के अंतर से मात देकर जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में हाशिम अमला के शानदार शतक(102) और फेफ डुप्लेसी(75) के शानदार अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट पर 299 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में महज 203 रन पर ढेर हो गई। इमरान ताहिर ने सबसे ज्यादा 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। श्रीलंका की ओर से कप्तान उपुल थरंगा सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 57 रन बनाए। इमरान ताहिर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 
विज्ञापन

SCORECARD
दक्षिण अफ्रीका द्वारा जीत के लिए दिए 300 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए उपुल थरंगा और डिकवेला ने पारी की शुरुआत की है। श्रीलंका की सलामी जोड़ी ने 6.4 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार किया। 69 रन के स्कोर पर तेजी से रन बनाने की कोशिश में मोर्केल की गेंद पर डिकवेला पार्नेल को कैच दे बैठे। डिकवेला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद में 41 रन बनाए। पहले विकेट के लिए थरंगा और डिकवेला के बीच 69 रन की साझेदारी हुई।  10 ओवर में श्रीलंका ने 1 विकेट गंवाकर 87 रन बनाए।  

12 वें ओवर में मॉरिस की गेंद पर कौशल मेंडिस एबी डिविलियर्स के हाथों कैच हो गए। यह श्रीलंका को लगा दूसरा झटका है। मेंडिस ने 11 रन बनाए। श्रींलंका ने 14वें ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार किया। इसके बाद थरंगा और चांदीमल ने पारी को आगे बढ़ाया। 18वें ओवर में चांदीमल को डिविलियर्स ने शानदार तरीके से रन आउट कर दिया। वह केवल 12 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्पूगदेरा खाता भी नहीं खोल सके। वह ताहिर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। पारी के 26वें ओवर में ताहिर ने श्रीलंका को एक और झटका दिया। ताहिर ने अर्धशतक बनाने वाले थरंगा को मिलर के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। थरंगा ने 57 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए गुणरत्ने ज्यादा देर तक पिच पर नहीं रुक सके। 4 रन बनाने के बाद वह ताहिर की गेंद पर पारनेल को कैच दे बैठे।  अंत में  पूरी टीम 203 रन पर ढेर हो गई। परेरा 44 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 299 रन बनाए। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत धीमी रही। लेकिन दूसरे विकेट के लिए  फॉफ डुप्लेसी और हाशिम अमला के बीच हुई 145 रन की साझेदारी कर मैच में वापसी कराई।  दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने धीमी शुरुआत करते हुए पहले 10 ओवर में 31 रन जोड़े। 13वें ओवर में प्रदीप की एक बाहर जाती गेंद को छेड़ने की कोशिश में डिकॉक विकेट कीपर डिकवेला ने लपक लिया उन्होंने 23 रन बनाए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए हाशिम अमला और डुप्लेसी के बीच 145 रन की साझेदारी हुई। 34वें ओवर में डुप्लेसी ने प्रदीप की गेंद को पुल किया लेकिन दिनेश चांदीमल ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया। डुप्लेसी ने 75 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए डिविलियर्स भी अगले ही ओवर में प्रसन्ना की गेंद पर कैच हो गए। उन्होंने 4 रन बनाए।इसके बाद अमला ने 112 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनका 25वां वन-डे शतक है। इसके साथ ही उनके नाम सबसे तेजी से 25 वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शतक बनाने के बाद अमला 102 रन  पर रन आउट हो गए।  अंत में मॉरिस और डुमिनी ने तेजी से रन बनाए। मॉरिस ने 20 रन बनाए जबकि डुमिनी 38 रन बनाकर नाबाद रहे। 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में शनिवार को लंदन के द ओवल में श्रीलंकाई चीतों के सामने दक्षिण अफ्रीका की सेना है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर एबी की सेना को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। नियमित कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के बिना मैदान में उतर रही श्रीलंका की टीम के लिए एकजुट होकर खेलना सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं, साउथ अफ्रीका के पास आईसीसी के टॉप-10 में से 4 बल्लेबाज और चोटी के 2 गेंदबाज शामिल है। श्रीलंका की टीम का पूरा दारोमदार उनके कप्तान उपुल थरंगा और लसिथ मलिंगा पर होगा। मलिंगा दो साल बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं।

अंतिम एकादश:

श्रीलंका: उपुल थरंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, असेला गुणारत्ने, चमारा कापुगेदारा, कुशल परेरा, सुरंगा लकमल, सीकूगे प्रसन्ना, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा

दक्षिण अफ्रीका: एबी डीविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसी, जेपी ड्यूमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल, मॉर्ने मार्कल, कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें