फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल की राह में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड और मौसम हैं रोड़ा

Sat, 10 Jun 2017 02:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया - फोटो : icc
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की टीम दुआ कर रही होगी शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बारिश न आए। ऑस्ट्रेलिया की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अपने मैचों में बारिश से आई बाधा के कारण अंक बांटने पड़े थे। ग्रुप ए में टीम के दो अंक हैं और उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए शनिवार को मेजबान टीम के खिलाफ जीत की जरूरत है। मेजबान इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। सारा दबाव मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम पर ही है। अगर यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया तो ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन


एजबेस्टन में तीन मैच खेले गए हैं और तीनों बारिश से प्रभावित रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। भारत-पाक मैच भी वर्षा से प्रभावित रहा और दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के मैच में भी नतीजा डकवर्थ लुइस प्रणाली से तय हुआ था। यदि मैच पूरा होता है तो भी इंग्लैंड की चुनौती आसान नहीं है। इंग्लैंड ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है जबकि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बारिश के कारण ज्यादा समय क्रीज पर नहीं बिता पाए हैं। मेजबान टीम के गेंदबाजी आक्रमण में भी धार है।
विज्ञापन

क्या है ऑस्ट्रेलिया की कमी?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच और स्टीव स्मिथ ने फिर भी थोड़ा समय बिताया है लेकिन मध्यक्रम को मैच प्रैक्टिस की कमी खल सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से प्रेरणा ले सकती है जब टीम ने विपक्षी टीम को 182 पर थाम दिया था। मिचेल स्टार्क ने चार विकेट लिए थे।   

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

इंग्लैंड: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, जेक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, स्टीवन फिन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, जॉन हेस्टिंग्स, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइसेज ऑनरीकेज, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पैटिंसन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जंपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें