फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: अनफिट उमर अकमल की जगह पाक टीम में यह खिलाड़ी हुआ शामिल

Tue, 23 May 2017 11:28 PM IST
amarujala.com- Presented by : नवीन चौहान
विज्ञापन
हैरिस सोहेल
विज्ञापन
1 जून से इंग्लैंड में शुरु हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उमर अकमल बरमिंघम में चल रहे प्री-कैंप में फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए। इसके बाद उनके विकल्प की तलाश शुरू हुई। 
विज्ञापन


पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने मंगलवार को उमर अमीन, हैरिस सोहेल और आसिफ जाकिर को नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया।
एनसीए के ट्रेनर ने इन तीनों का फिटनेस टेस्ट लिया। फिटनेस ट्रेनर की इन तीनों खिलाड़ियो की फिटनेस रिपोर्ट और पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट के अनुरोध पर अकमल की जगह हैरिस सोहेल को पाकिस्तानी टीम में जगह दे दी गई।
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज हैरिस सोहेल ने 2015 के मध्य से पाकिस्तान टीम के लिए नहीं खेला है। उनके घुटने में चोट थी और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सर्जरी कराई थी।   BREAKING: Haris Sohail replaces Umar Akmal in Pakistan's squad for #CT17. 🇵🇰 pic.twitter.com/81zcdncNOk — ICC (@ICC) May 23, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का आरंभ 1 जून को हो रहा है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी भारत से 4 जून को होना है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध तल्ख चल रहे हैं। ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस मैच पर लगी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें