दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक और मामले में पछाड़ा है।
अमला ने अपने वनडे करियर की 25 वीं सेंचुरी मारकर विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा है। लंदन में शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अमला ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 112 गेंदों में 103 रन बनाकर अपना सैकड़ा पूरा किया। अपनी इस पारी में अमला ने पांच चौके और दो छक्के जड़े। इस पारी के साथ अमला के नाम सबसे तेज 25 सेंचुरी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। हालांकि कोहली ने 162 पारियों में 25 सेंचुरी पूरी की थी।
100 for @amlahash! His 25th in ODI cricket, the most by a South Africa batsman.https://t.co/I9Nfcr5ybM #SLvSA #CT17 pic.twitter.com/sScU336myr
— ICC (@ICC) June 3, 2017
इसके अलावा हाशिम अमला 150 पारियों में 7000 रन पूरे करके विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। बता दें कि इससे पहले सबसे तेज 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था। कोहली ने 169 पारियों में यह मुकाम पाया था।
Hashim Amla has broken Virat Kolhi's record as the fastest man to 7,000 ODI runs: https://t.co/kZVWF5XxPq #ENGvSA pic.twitter.com/vDbHsrEPEr
— cricket.com.au (@CricketAus) May 29, 2017