फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chahal-Dhanashree Divorce: तलाक के लिए कोर्ट पहुंचे चहल की टी-शर्ट क्यों आई चर्चा में? मैसेज पढ़कर चौंक जाएंगे

Thu, 20 Mar 2025 05:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा

सार

जो वीडियो सामने आया है, उसमें चहल की टीशर्ट पर- 'बी योर ओन शुगर डैडी' लिखा है। इसका अर्थ यह है कि अपनी वित्तीय जिम्मेदारी खुद लें।
विज्ञापन
चहल और धनश्री - फोटो : ANI/@aaraynsh Twitter video screen grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-डांसर धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है। गुरुवार को बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी। दोनों के बीच पिछले काफी समय से अनबन की खबरें आ रही थीं। अब आधिकारिक तौर पर दोनों अलग हो चुके हैं। हालांकि, कोर्ट से निकलने के दौरान कथित तौर पर चहल के टीशर्ट की काफी चर्चा हो रही है। जब चहल कोर्ट में एंट्री ले रहे थे तो उन्होंने जैकेट पहन रखी थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह बाहर निकले तो काली टीशर्ट पर खास संदेश लिखा था, जिसने सबका ध्यान खींचा। 
विज्ञापन

चहल की टी-शर्ट पर ऐसा क्या लिखा था?
दरअसल, जो वीडियो सामने आया है, उसमें चहल की टीशर्ट पर- 'बी योर ओन शुगर डैडी' लिखा है। इसका अर्थ यह है कि अपनी वित्तीय जिम्मेदारी खुद लें। किसी के उपहार या सहायता पर निर्भर न रहें। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह तरह की बातें चल रही हैं। फैंस का कहना है कि यह धनश्री पर कटाक्ष है। यह संदेश उन्हीं के लिए है। धनश्री और चहल के तलाक पर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दोनों के तलाक की अब तक वजह सामने नहीं आ सकी है। इसी कड़ी में चहल हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान आरजे महवश के साथ दिखे थे। दोनों एकसाथ फाइनल मैच देखने दुबई पहुंचे थे। महवश ने चहल के साथ टीम इंडिया की जीत के फोटोज और वीडियो भी शेयर किए थे। इसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया था। 
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में हुई थी दोनों की शादी
दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। चहल और धनश्री के तलाक पर चहल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नितिन कुमार गुप्ता ने कहा, 'कोर्ट ने तलाक की डिक्री मंजूर कर ली है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पक्ष पति-पत्नी नहीं रहे।' पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे थे। दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीडियड माफ करने की मांग भी की थी। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था, जिससे तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को चहल और धनश्री को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश दिया था। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा था कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें आईपीएल में हिस्सा लेना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें