फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित की तस्वीर पर चहल ने किया कमेंट, ऋतिका ने दिया ऐसा करारा जवाब

Thu, 01 Feb 2018 06:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : Instagram
विज्ञापन
टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके साथ युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज शर्दुल ठाकुर नजर आ रहे हैं। दरअसल यह फोटो रोहित ने प्रैक्टिस के बाद डाली थी और तब से ही इस पर लोग तेजी से अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। 
विज्ञापन


इस बीच युजवेंद्र चहल भी उनकी इस फोटो पर कमेंट कर के मौज लेने से बाज नहीं आए। उन्होंने कमेंट में रोहित की पत्नी ऋतिका सजदेह को टैग कर के पूछा- भाभी, जलन हो रही है क्या?

विज्ञापन


चहल के इस चुलबुले कमेंट पर ऋतिका ने भी बड़ा मजेदार रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा- हा हा हा... तुमने मेरा मन पढ़ लिया। उनके इस जवाब पर चहन ने उनसे कहा- बस एक महीने की बात है भाभी, तब तक मैं भैया का ख्याल रहूंगा। 
विज्ञापन




बता दें कि चहल अक्सर अपने मजेदार पोस्ट और कमेंट्स के लिए आए दिन ट्रोल होते रहते हैं। हाल ही में वह जिम में ट्रेनिंग के दौरान भारी वजन उठाने के दौरान ट्रोल हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें