फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके, पहली पारी में बढ़त नहीं ले सका ईस्ट जोन; सेंट्रल जोन को शुरुआती झटके

Mon, 31 Aug 2026 06:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

वैभव सूर्यवंशी की दमदार पारी के बावजूद सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन बढ़त हासिल नहीं कर सका। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सेंट्रल जोन ने भी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। सेंट्रल जोन ने शुरुआती दिन पहली पारी में 266 रन बनाए थे। ईस्ट जोन के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धुआंधार पारी खेली, लेकिन वह शतक जड़ने से चूक गए। वैभव की दमदार पारी का फायदा ईस्ट जोन नहीं उठा सकी और पहली पारी में 266 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक सेंट्रल जोन ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 43 रन बनाए हैं और उसे अब तक इतने ही रनों की बढ़त मिली है। 
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI Domestic
वैभव-ईश्वरन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
इससे पहले, ईस्ट जोन ने दूसरे दिन की शानदार शुरुआत की। वैभव और अभिमन्यू ईश्वरन ने पहले विकेट के लिए 161 रनों की मजबूत साझेदारी की। यह साझेदारी वैभव के आउट होने पर टूटी जो 81 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने इस दौरान दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जड़ने वाला सबसे कम उम्र का बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने 1969 में 16 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा। उन्हें 40 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला जब सारांश जैन की गेंद पर यश राठौड़ ने बैकवर्ड प्वाइंट पर आसान कैच टपका दिया। इस एक मौके को छोड़ दें तो सूर्यवंशी ने गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और कई शानदार शॉट लगाए।

अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सका ईस्ट जोन
कुमार कुशाग्र (0) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईश्वरन ने सुदीप कुमार के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाकर टीम को दोहरे शतक तक पहुंचाया। ईश्वरन 106 गेंदों में 8 चौकों के साथ 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि सुदीप ने पांच चौकों के साथ 25 रन बनाए। इसके साथ ही टीम का स्कोर 213 रन पर पांच विकेट हो गया। ईस्ट जोन की पारी देखते ही देखते ढह गई। इनमें आखिरी पांच विकेट सिर्फ 53 रन के भीतर गिर गए। सेंट्रल जोन की ओर से हर्ष दुबे ने 63 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, जबकि आर्यन पांडे और यश ठाकुर ने तीन-तीन विकेट निकाले।
विज्ञापन

दूसरी पारी में लड़खड़ाया सेंट्रल जोन 
दूसरे दिन सेंट्रल जोन अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी और 20 ओवरों का सामना किया। टीम को महज 6 के स्कोर पर कुणाल चंदेला (2) के रूप में झटका लगा और फिर आर्यन जुयाल ने अमन मोखडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 23 रन जोड़े। आर्यन 21 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने कप्तान रजत पाटीदार (5) का विकेट भी खो दिया। दिन की समाप्ति तक अमन 23 रन और आर्यन पांडे 4 रन बनाकर नाबाद थे। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट और मोहम्मद शमी ने एक विकेट चटकाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें