फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन डे रोमांच: टीम इंडिया को श्रीलंका में आज भी क्लीन स्वीप का है इंतजार 

Fri, 18 Aug 2017 07:50 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
थरंगा और विराट - फोटो : dna
विज्ञापन
टीम इंडिया अब दुनिया में कही भी किसी भी टीम को हरा सकती है। टेस्ट-वन डे या टी-20 हो सभी फॉमेंट में विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया मैच जीतने की काबिलियत रखती है। उसके पास वर्तमान में बेहतरीन खिलाड़ियों की फौज है। श्रीलंका को टेस्ट में उसी की धरती पर 3-0 से हराकर टीम इंडिया पांच वन डे मैचों की सीरीज में भी श्रीलंका का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। टीम इंडिया ने वन डे में आज तक श्रीलंका में लंका का क्लीन स्वीप नहीं किया है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

1997 में टीम इंडिया का हो चुका है सूपड़ा साफ   

टीम इंडिया वेस्ट इंडीज़ - फोटो : ANI
1997 में टीम इंडिया ने श्रीलंका का दौरा किया वहां तीन वन डे मैचों की सीरीज में पहले मैच में भारत दो रन से हार गया। बाद के दोनों मैच श्रीलंका ने आसानी से जीते। इस तरह श्रीलंका ने पहली बार अपने यहां टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया। 

क्या टीम इंडिया 20 साल पुराने अपमान का लेगी बदला 

विराट कोहली - फोटो : ani
टेस्ट में क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया 1997 के क्लीन स्वीप का बदला लेना चाहेगी। विराट कोहली निश्चित तौर पर इस शर्मनाक रिकॉर्ड को टीम इं‌डिया के इतिहास से दूर करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

श्रीलंका अपने यहां टीम इंडिया पर है भारी 

अरविंदा डिसिल्वा - फोटो : zee news
टीम इंडिया पर श्रीलंका अपनी जमीन पर हमेशा भारी रही है। 1985-86 में श्रीलंका ने अपने यहां तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खेली। 1993 में श्रीलंका ने सीरीज 2-1 से जीत ली। 1997 में भारत सीरीज 3-0 से हार गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें