एशेज सीरीज में फ्लाप रहे कैमरन बेनक्रॉफ्ट और जो बर्न्स को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
हरफनमौला मिशेल नासिर को बैक अप के तौर पर टीम में जगह दी गई है। निक मेडिनसन ने मानसिक स्वास्थ्य केकारणों का हवाला देकर टीम से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद बेनक्रॉफ्ट को ऐन मौके पर ऑस्ट्रेलिया ए टीम में जगह दी गई। उन्होंने पहली पारी में 49 रन बनाए।
गेंद से छेड़खानी मामले में प्रतिबंध झेलकर लौटे बेनक्रॉफ्ट एशेज सीरीज में फ्लाप रहे थे। रेयान हैरिस और उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह नहीं मिल सकी है जो पिछले कुछ अर्से में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।