फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक राउंड-अपः धवन फ्लॉप, चाहर का लाजवाब प्रदर्शन जारी, अब 4 गेंदों में झटके 3 विकेट

Thu, 14 Nov 2019 11:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर (3/46, 13* रन) और खलील अहमद (3/34) की शानदार गेंदबाजी से राजस्थान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मुकाबले में उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से पराजित किया। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में हैट्रिक लेने वाले चाहर ने चार गेंद के अंदर तीन विकेट लिए और उत्तर प्रदेश को नौ विकेट पर 164 रन ही बनाने दिए। राजस्थान ने इसके बाद राजेश बिश्नोई के नाबाद 87 रन की मदद से 17.2 ओवर में जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए उत्तर प्रदेश की ओर से रिंकू सिंह ने 29 गेंदों पर 50 रन की तूफानी पारी खेली जबकि सौरभ कुमार ने 33, उपेंद्र यादव ने 23 और एस दुबे ने 21 रन बनाए।

विज्ञापन


हरियाणा ने पुडुचेरी को छह विकेट से रौंदा
हर्षल पटेल (3/14) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन ने हरियाणा ने पुडुचेरी को छह विकेट से शिकस्त दी। हरियाणा ने पुडुचेरी को निर्धारित ओवर में 114 रन पर ढेर कर दिया। पुडुचेरी के लिए एस आनंद ने सर्वाधिक 22 और फाबिद अहमद ने 20 रन बनाए। हरियाणा की ओर से आशीष हुड्डा  ने तीन और सुमित कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में हरियाणा ने लक्ष्य को 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुनतेश्वीर सिंह ने 37, चैतन्य बिश्नोई ने 33 और हर्षल ने 16 रन का योगदान दिया।

धवन जीरो पर आउट, जेएंडके ने दिल्ली को आठ विकेट से धोया
शिखर धवन अपने पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए जिससे दिल्ली को जम्मू एंड कश्मीर के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह दिल्ली की टूर्नामेंट में पहली हार तो जेएंडके की पहली जीत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने सात विकेट पर165 रन बनाए। नीतीश राणा ने 30 गेंदों में छह छक्कों से 55 रन की पारी खेली। अनुज रावत ने 34, हितेन दलाल ने 35 और ललित यादव ने 23 रन का योगदान दिया। जेएंडके ने लक्ष्य को 15.5 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर शुभम खजूरिया (22 गेंद, 49 रन) और जतिन वाधवा (38 गेंद, नाबाद 48 रन) ने तेज शुरुआत कराई, जिसके बाद मंजूर डार ने 24 गेंद में 58 रन की आक्रामक पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें