फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'न्यूजीलैंड दौरे के अंत तक टीम इंडिया को मिल जाएंगे नए चयनकर्ता'

Tue, 18 Feb 2020 07:43 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टीम इंडिया को जल्द ही मिल जाएंगे नए चयनकर्ता
  • शिवरामाकृष्णनन और अगरकर मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में आगे
  • सीएसी के जिम्मे है चयनकर्ताओं की भर्ती की जिम्मेदारी
विज्ञापन
मदन लाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के नए सदस्य मदन लाल का मानना है कि मार्च के पहले सप्ताह तक भारत को नए चयनकर्ता मिल जाएंगे। 

विज्ञापन


मदन लाल, आर.पी. सिंह और सुलक्षणा नाइक की नई सीएसी को मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा की जगह दो नए चयनकर्ताओं का चयन करना है। मदनलाल ने कहा कि नए चयनकर्ताओं के नाम का एलान करने के लिए कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन फिर भी एक या दो मार्च तक इन नामों की घोषणा हो सकती है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'हमें 44 आवेदकों की एक सूची मिली है और न्यूजीलैंड दौरे के अंत तक हम नए चयनकर्ताओं के नाम बता देंगे। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज पांच मार्च को खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनसे पूछा गया कि क्या सीएसी के तीनों सदस्यों ने बैठक की है तो मदन लाल ने कहा कि उन्हें अभी सिर्फ उम्मीदवारों के नाम मिले हैं और अभी तक कोई बैठक नहीं हुई है। पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामाकृष्णनन और पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में हैं। 

बता दें कि नए चयनकर्ताओं को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज के लिए टीम का चयन करना है जो 12 मार्च से शुरू होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें