हॉकले ने क्रिकेटवर्ल्ड डॉट कॉम में प्रकाशित बयान में कहा, 'ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में इतनी सकारात्मकता है और ऐसे में सेवन वेस्ट मीडिया ने हमारे इस बेहतरीन खेल को नीचा दिखाने के लिए मीडिया में बयानबाजी की है जो निराशाजनक है।'
सेवन वेस्ट मीडिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स वारबर्टन ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 मैचों की बजाय दिन रात के टेस्ट के साथ श्रृंखला का आगाज करना था जो अब एडीलेड में 17 दिसंबर से खेला जाएगा। उन्होंने कहा, 'भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहले दो वनडे में दर्शक संख्या के रिकॉर्ड टूटे हैं और इससे साबित होता है कि बार्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला को लेकर कितना उत्साह होगा।'
हॉकले ने कहा, 'हम चैनल सेवन की क्रिकेट और नई प्रसारण टीमों का सम्मान करते हैं और क्रिकेट रेटिंग में इजाफा होने पर उन्हें बधाई देते हैं ।हम आने वाले सत्र में इसी तरह अपने साझेदारों और सहयोगियों के समर्थन से मनोरंजक क्रिकेट की सौगात देते रहेंगे।'