दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को लग था कि डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का उनका रिकॉर्ड तोड़ देंगे और इसके लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को बधाई देने की तैयारी कर ली थी।
लारा ने कहा कि जब उन्होंने अपने हमवतन गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा था तो उन्होंने भी इस विंडीज दिग्गज को बधाई दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने गुलाबी गेंद से खेले गए इस टेस्ट मैच को चौथे ही दिन सोमवार को पारी और 48 रन से जीता।
लारा ने दो बार सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा। पहले उन्होंने 1994 में इंग्लैंड के खिलाफ 375 रन बनाकर सोबर्स के 365 रन के 36 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके बाद 2004 में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड में सुधार करते हुए नाबाद 400 रन बनाए थे।