फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs WI WCL: ली की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गेल की वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया, लिन ने 27 गेंद में 81 रन बनाए

Thu, 24 Jul 2025 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थैम्पटन

सार

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके दो मैचों में एक जीत और एक बेनतीजा के साथ तीन अंक हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम चौथे स्थान पर लुढ़क गई है। उसके दो अंक हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैम्पियनशिप लीग ऑफ लीजेंड्स 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को हुए मैचों की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गेल की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज टीम को एकतरफा अंदाज में हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 142 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने केवल 9.3 ओवर में ही दो विकेट पर 143 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। लिली ने 27 गेंद में 81 रन की तूफानी पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके दो मैचों में एक जीत और एक बेनतीजा के साथ तीन अंक हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम चौथे स्थान पर लुढ़क गई है। उसके दो अंक हैं।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका 2 2 0 0 0 4 +2.813
ऑस्ट्रेलिया 2 1 0 0 1 3 +7.949
पाकिस्तान 2 1 0 0 1 3 +0.250
वेस्टइंडीज 3 1 2 0 0 2 -1.760
इंग्लैंड 3 0 2 0 1 1 -0.561
भारत 2 0 1 0 1 1 -4.345

वेस्टइंडीज की पारी
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही थी। विलियम पर्किंस 10 रन और कप्तान गेल 15 गेंद में चार चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। फिर ड्वेन स्मिथ 20 गेंद में 22 रन और चैडविक वॉल्टन खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। लेंडल सिमंस ने 28 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 29 रन बनाए। वह अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। कीरोन पोलार्ड आठ गेंद में 10 रन बना सके। वहीं, ड्वेन ब्रावो ने 17 गेंद में 26 रन बनाए। एश्ले नर्स ने तीन रन बनाए। कॉटरेल छह रन और निकिता मिलर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने तीन और नाथन कुल्टर नाइल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा ली, स्टीव ओ कैफे और डार्सी शॉर्ट को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम को क्रिस लिन ने तूफानी शुरुआत दी। हालांकि, शॉन मार्श सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर लिन ने डार्सी शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। लिन 27 गेंद में छह चौके और आठ छक्के की मदद से 81 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें निकिता मिलर ने कॉटरेल के हाथों कैच कराया। फिर शॉर्ट ने बेन डंक के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाई। डंक ने नौ गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, शॉर्ट 12 गेंद में 18 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से मिलर के अलावा नर्स को एक विकेट मिला। गुरुवार, 24 जुलाई को इयोन मॉर्गन की अगुआई वाली इंग्लैंड चैंपियंस टीम का मुकाबला एबी डिविलियर्स की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम से है। यह मुकाबला लीसेस्टर के ग्रेस रोड मैदान में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें