अगले साल मार्च माह में भारत में टी-20 का सबसे बड़ा टूर्नामेंट हैं। करीब एक माह तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से ठीक पहले क्रिकेट जगत को एक बड़ा झटका लगा है।
न्यूजीलैंड टीम के कप्तान बैंडन मैककुलम ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले संन्यास लेने का ऐलान किया है। 34 साल का यह खतरनाक बल्लेबाज फरवरी माह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देगा।
मंगलवार को मैककुलम ने पत्रकारवार्ता में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 फरवरी को ओवेल टेस्ट उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। यह उनका 101 वां टेस्ट मैच होगा। फरवरी माह में कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।
कीवी टीम के इस तोड़ू-फोडू बल्लेबाज का अचानक लिया गया यह फैसला चौंकाने वाला है क्योंकि वह लगातार अच्छा और बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।