अपने खराब स्वाथ्य के कारण ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज
ब्रैड हॉज ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बीमार रहने की वजह से
बिग बैश लीग के इस सीजन में वह आधे मैचों में खेल पाए। डॉक्टर ने उन्हें लंबे समय के लिए आराम करने की सलाह दी है। 43 साल के हॉज ने इस बात को ध्यान में रखते हुए शनिवार को संन्यास की घोषणा कर दी।
उनके नाम क्रिकेट के सभी प्रारुपों में 33 हजार रन हैं। एक निजी वेबसाइट से बात करते हुए हॉज ने कहा कि तकनीक की वजह से आप इन दिनों बहुत सक्षम हो जाते हैं लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि अब मुझे खेलना छोड़ देना चाहिए। इससे पहले हॉज को अपेंडिक्स की समस्या होने के बाद कैनबरा के अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद वो मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए कई मैच नहीं खेल पाए।
ब्रैड हॉज बिग बैश लीग में बीमारी की वजह से मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए कई मैच नहीं खेल पाए और सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी टीम को हार का भी सामना करना पड़ा और उसका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।
बता दें कि ब्रैड हॉज ने 2005 में
वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट और वन-डे करियर की शुरुआत की थी। ताजुब की बात यह है कि उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही खेला था, जबकि आखिरी वन-डे
टीम इंडिया के खिलाफ।