फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing Day Test: ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत, न्यूजीलैंड पर 456 रन की विशाल बढ़त

Sat, 28 Dec 2019 01:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पैट कमिंस की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच अपनी मुट्ठी में कर लिया। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड की पहली पारी 148 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर अब कंगारू टीम के पास 456 रन की विशाल बढ़त हो चुकी है। दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया चार विकेट खोकर 137 रन बना चुकी थी। ट्रैविस हेड (12) और मैथ्यू वेड (15) नाबाद लौटे।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के 467 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 44 रन से की। कमिंस ने पांच विकेट, जेम्स पैटिंनसन ने तीन और मिचेल स्टार्क ने दो विकेट विकेट झटककर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 319 रन की बढ़त दिला दी।

न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ टॉम लाथम ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का सामना कर सके, उन्होंने 144 गेंद की पारी में 50 रन बनाए। वह अपना 16वां अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर टिम पेन को कैच थमा बैठे। विश्व रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज कमिंस ने 17 ओवर में 28 रन देकर पांच विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम पर्थ में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 296 रन से हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें