फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glenn Phillips: ओलंपिक रेस के अंदाज में रन के लिए तैयार होने वाले फिलिप्स बोले- गेंदबाज को आउट करने का अधिकार

Sat, 29 Oct 2022 10:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ग्लेन फिलिप्स ने कहा है कि अगर बल्लेबाज गेंद फेके जाने से पहले ही क्रीज छोड़ देता है को गेंदबाज के पास उसे रन आउट करने का पूरा अधिकार है। 
 
विज्ञापन
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाकर न्यूजीलैंड की टीम को जीत दिलाने वाले ग्लेन फिलिप्स ने मांकडिंग को लेकर खुलकर बात की है। फिलिप्स इस मैच में न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में रन भागने के लिए ओलंपिक रेस के अंदाज में तैयार हुए थे। इसके बाद उनका वीडियो काफी वायरल हुआ। जब उनसे मांकडिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर बल्लेबाज गेंद फेके जाने से पहले ही क्रीज छोड़ देता है को गेंदबाज के पास उसे रन आउट करने का पूरा अधिकार है। 
विज्ञापन


फिलिप्स ने कहा "यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि मैं क्रीज पर हूं और सही समय पर बाहर निकलूं।" फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की जीत के बाद मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "एक धावक की तरह शुरुआत करने से आप जितना संभव हो सके क्रीज से बाहर नहीं होने की कोशिश करते हैं। मांकडिंग और क्रीज छोड़ने को लेकर बहुत कुछ चल रहा है।" 

IND vs SA Playing-11: पर्थ में रबाडा-नॉर्त्जे के सामने टीम इंडिया की असली परीक्षा, ये हो सकती है प्लेइंग-11

फिलिप्स ने आगे कहा "दिन के अंत में, यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि मैं क्रीज पर हूं और सही समय पर निकल रहा हूं। अगर गेंदबाज अपना काम कर रहा है, तो उसे गिल्लियां बिखेरने का अधिकार है। उन्होंने अपने सेट अप को लेकर कहा कि उस स्थिति में बैठने से रन भागने में मदद मिलती है।

श्रीलंका के खिलाफ फिलिप्स ने 64 गेंदों में 104 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 65 रन से जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि उस स्थिति में बैठने से गेंदबाज को देखने में मदद मिलती है और रन भागना भी आसान होता है। 

Wasim Akram: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का बड़ा खुलासा, बोले- मुझे कोकीन की लत थी

विज्ञापन

पिछले महीने भारत की दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड की चार्लोट डीन को रन आउट कर दिया था। इसके बाद से मांकडिंग लगातार चर्चा में रही है। इसे कभी खेल भावना के विपरीत माना जाता था, लेकिन अब इसे रन आउट के एक तरीके के रूप में मान्यता दी गई है। इसके बावजूद इसे खेल भावना के विपरीत माने जाने पर बहस जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें