फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक माई शो बेचेगा आईपीएल के 15 लाख टिकट

Tue, 02 Apr 2013 07:07 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल की आधिकारिक टिकट पोर्टल बुकमाईशो डाटकॉम आईपीएल के छठे संस्करण के लिए रिकॉर्ड 15 लाख टिकट बेचेगा। आईपीएल की नई टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ पोर्टल के करार के साथ ही लीग की नौ में से छह टीमों की टिकटों की बिक्री का अधिकार इस पोर्टल को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन अप्रैल से शुरु हो रहे आईपीएल-6 के मुकाबले लगभग दो माह तक चलेंगे। पहला मुकाबला कोलकाता में केकेआर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होगा। नौ टीमों की रोमांचक मुकाबलों के बाद दो शीर्ष टीमों के बीच फाइनल 26 मई को कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें